फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   'Why the voice of the atrocities on Hindus in Pakistan has not been raised'

‘पाक में हिंदुओं पर हुए अत्याचार पर क्यों नहीं उठी आवाज’

Wed, 19 Feb 2020 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Feb 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
'Why the voice of the atrocities on Hindus in Pakistan has not been raised'
सीएए के समर्थन में महिलाओं के भजन कीर्तन कार्यक्रम में समर्थन देने पहुंचे पूर्व सांसद राघव लखनप? - फोटो : DEVBAND
देवबंद (सहारनपुर)। सीएए के समर्थन में शिव पार्क में चल रहा महिलाओं का भजन कीर्तन कार्यक्रम 10वें दिन भी जारी रहा। मंगलवार को पूर्व भाजपा सांसद राघव लखनपाल शर्मा महिलाओं के बीच पहुंचे और अपना समर्थन दिया। इस दौरान उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि पाकिस्तान में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार पर शाहीन बाग और देवबंद से आवाज क्यों नहीं उठी। वर्तमान सांसद का नाम लिए बिना राघव ने आरोप लगाया कि मीट व्यापारी सीएए विरोधी धरना प्रदर्शन को फंडिंग कर रहे हैं। जिसकी जांच के लिए केंद्र सरकार को पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन

शिक्षक नगर में पहुंचे राघव लखनपाल शर्मा ने कहा कि देश को तोड़ने वाले विपक्षी दलों की नीति देश की जनता अच्छी तरह से समझ चुकी है। सीएए पर भ्रम फैलाकर वह अपना राजनीतिक उल्लू सीधा करना चाहते हैं, जबकि यह सभी को पता है कि सीएए किसी भी धर्म व जाति के खिलाफ नहीं है। उन्होंने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी का विरोध करने वाले देश में किससे आजादी मांग रहे हैं, जबकि भारत देश सन 1947 में आजाद हो चुका है। संविधान और कानून के अधिकारों की रक्षा के लिए ही केंद्र और राज्य में भाजपा को देश की जनता ने सत्ता पर बिठाया है। इस मौके पर पूर्व भाजपा नगर अध्यक्ष गजराज राणा, शशि त्यागी, भाजपा महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष कांता त्यागी, नीलम त्यागी, मंजू त्यागी, लक्की वर्मा, पूनम सिंघल, सुमन त्यागी, सीमा सिंघल, गीता गर्ग, नीलम गर्ग, रीना त्यागी, बिजेंद्र गुप्ता, आभा सिंघल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed