फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   'Why Panchayat members did not get work'

‘अध्यक्ष जवाब दें, विपक्ष के पंचायत सदस्यों को क्यों नहीं मिले काम’

Fri, 22 Apr 2022 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Apr 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
'Why Panchayat members did not get work'
रालोद कार्यालय पर बैठक में बोलते मीरापुर विधायक चंदन चौहान। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
‘अध्यक्ष जवाब दें, विपक्ष के पंचायत सदस्यों को क्यों नहीं मिले काम’
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर शामली और मुजफ्फरनगर में विपक्ष के जिला पंचायत सदस्यों की अनदेखी का आरोप लगाया गया। सपा-रालोद गठबंधन के विधायकों ने कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष और प्रशासन को समान रूप से व्यवहार करना चाहिए। रालोद विधानमंडल दल के नेता राजपाल बालियान ने कहा कि एक साल बीतने के बावजूद विपक्ष के सदस्यों के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है।
बृहस्पतिवार को सरकुलर रोड स्थित रालोद कार्यालय पर गठबंधन की बैठक हुई। वक्ताओं ने कहा कि सत्तापक्ष के लोग उनके विकास कार्यों के प्रस्ताव पास नहीं होने दे रहे हैं। सदन में बहुमत का गलत तरीके से सत्तापक्ष फायदा उठा रहा है। रालोद विधानमंडल दल के नेता ने कहा कि जनता के कार्यों के लिए अगर आंदोलन की राह पकड़नी पड़ी तो पीछे नहीं हटेंगे।
विज्ञापन

रालोद विधायक अनिल कुमार ने कहा कि सभी सदस्यों के साथ समान व्यवहार किया जाना चाहिए। जनप्रतिनिधियों से जनता उम्मीद करती है, लेकिन सत्ता पक्ष गलत कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चरथावल विधायक पंकज मलिक ने कहा कि दोनों जिलों में सत्ता पक्ष के लोग स्वस्थ राजनीति नहीं कर रहे हैं। जनता सबकी हकीकत जानती है।
शामली विधायक प्रसन्न चौधरी और मीरापुर विधायक चंदन चौहान ने कहा कि सदस्यों का चुना जनता ने किया है। भाजपा को यह फैसला स्वीकार कर समान व्यवहार करना चाहिए।
सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी और रालोद के निवर्तमान जिलाध्यक्ष प्रभात तोमर ने कहा की जिला पंचायत सदस्य भी जनता द्वारा चुने जाते है, उनकी भी जनता के प्रति जवाबदेही है। अगर सत्ता पक्ष ने कार्यशैली में बदलाव नहीं किया तो आंदोलन किया जाएगा।
जिला पंचायत सदस्य सतेंद्र बालियान, गज्जू पठान, यूनुस चौधरी, इरशाद जाट, सलीम चौधरी, विकास कुमार, संजय रवि, विकास शर्मा, आमिर कासिम, उमेश कुमार, अरविंद पंवार और शेर सिंह राणा उपस्थित रहे।

जिला पंचायत अध्यक्ष से आज करेंगे मुलाकात
दोनों जिलों के सपा-रालोद के विधायक, अध्यक्ष और जिला पंचायत सदस्य शुक्रवार को जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल से मुलाकात करेंगे। निवर्तमान रालोद जिलाध्यक्ष प्रभात तोमर ने बताया कि अगर संतोषजनक जवाब नहीं मिला, तो डीएम चंद्रभूषण सिंह से मुलाकात की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed