फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   White stripes increased trouble, they should be improved

सफेद पट्टियों ने बढ़ाई परेशानी, इनमें हो सुधार

Sun, 22 May 2022 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 22 May 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
White stripes increased trouble, they should be improved
रुड़की रोड पर यातायात व्यवस्था के संबध में टीएसआई से वार्ता करते व्यापारी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। यातायात पुलिस की ओर से दुकानों के बाहर खींची सफेद पट्टी को लेकर व्यापारियों ने रोष जताया है। व्यापारियों का कहना है कि सफेद पट्टी के कारण ग्राहकों को परेशानी हो रही है। इसमें सुधार किया जाना जरूरी हैं। व्यापारियों ने सुझाव भी दिए हैं।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल और नगराध्यक्ष राकेश त्यागी ने कहा कि यातायात पुलिस द्वारा सड़क पर दुकानों के बाहर सफेद पट्टी खींची हैं, वे सही नहीं हैं। इस मामले में व्यापारी नेताओं ने यातायात पुलिस प्रभारी आरके शर्मा से बात की। उन्हें बताया कि सफेद पट्टी दुकानों से एकदम मिलाकर खींची गई है। दुकानों व पट्टी में इतनी भी दूरी नहीं है, कि वहां पर ग्राहक भी खड़ा हो सके। व्यापारियों ने यातायात पुलिस प्रभारी को रुड़की रोड पर खींची सफेद पट्टी को दिखाया। साथ ही सफेद पट्टी को सुनिश्चित जगह पर खिंचवाने की मांग रखी।
विज्ञापन

यातायात पुलिस प्रभारी को व्यापार संगठन के रुड़की रोड इकाई के अध्यक्ष विजय कुच्छल एवं अन्य व्यापारियों से सुझाव भी दिए। यातायात पुलिस प्रभारी ने वरिष्ठ अधिकारियों से वार्ता कर समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया। इस दौरान सरदार लवली गंभीर, जावेद, विभोर मल्होत्रा, हरीश ग्रोवर, अनिल मित्तल, शैलेश कुच्छल, आकाश धमीजा, उदित किंगर, दीपांशु कुच्छल आदि व्यापारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed