फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   ...where should I go to quench my thirst, all the drinks are dry

...कहां जाके प्यास बुझाऊं, सूखे हैं सारे प्याऊ

Sun, 10 Apr 2022 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Apr 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
...where should I go to quench my thirst, all the drinks are dry
कलक्ट्रेट में गर्मी के मौसम में बंद पडे़ प्याऊ। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। अप्रैल महीने में पारा 39 डिग्री के पार है। भीषण गर्मी शुरू होते ही लोगों की प्यास बढ़ने लगी हैै, लेकिन शहर के चौराहों और नवीन मंडी स्थल पर सभी सरकारी प्याऊ (वाटर कूलर) और अधिकतर जगह हैंडपंप भी खराब है। राहगीरों और व्यापारियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

शहर के सार्वजनिक स्थलों पर हमेशा प्याऊ यानी वाटर कूलर की व्यवस्था रहती आई है। कोरोना के चलते दो सालों तक यह व्यवस्था प्रभावित रही। इस बार स्थिति सामान्य हुई है, लेकिन वाटर कूलर और हैंडपंप सुचारु नहीं हो पाए हैं। शहर में आम जनता को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना महावीर चौक, रोडवेज, शिवचौक, नवीन मंडी स्थल पर करना पड़ रहा है। कलेक्ट्रेट में दो वाटर कूलर हैं दोना खराब पड़े हैं। नवीन मंडी के अध्यक्ष संजय मित्तल का कहना है कि मंडी समिति ने यहां 30 हैंडपंप और 15 वाटर कूलर लगाए हैं। ये सभी खराब पड़े हैं। एक भी वाटर कूलर का आरओ नहीं चल रहा है। मजबूरी में व्यापारियों ने कुछ वाटर कूलर अधिक परेशानी को देखते हुए स्वयं लगाए हैं। कई बार लिखकर देने के बाद भी मंडी समिति के अधिकारी सुनने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन

66 नलकूपों से हो रही पानी की सप्लाई
गर्मी बढ़ने के साथ शहर में पानी की मांग बढी है। पानी की आपूर्ति को सुचारु बनाए रखने के लिए पालिका ने शहर के सभी ट्यूबवेल का ऑटोमाइजेशन कराया गया है। कंप्यूटरीकृत होने से निर्बाध आपूर्ति हो रही है। बिजली गुल होने पर 25 जेनरेटर की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पानी के 52 हजार कनेक्शन
सुबह साढ़े चार से दोपहर एक बजे तक और शाम को चार बजे से 11 बजे तक पानी की सप्लाई हो रही है। नगर पालिका में 52 हजार पानी के कनेक्शन हैं। ईओ हेमराज का कहना है कि शहर में इस समय कहीं भी पानी की परेशानी नहीं है।

बाजार में बढ़ गई पेय पदार्थों की मांग
गर्मी बढ़ते ही बाजार में शीतल पेय की मांग बढ़ गई है। बाजार में जहां बड़ी कंपनी की ठंडे की बोतल बिक रही है, वहीं जिले में गन्ने की जूस की मांग बढ़ी है। आइसक्रीम और अन्य पेय पदार्थ बच्चों की पसंद बने हैं।
वाटर कूलर और हैंडपंप ठीक होंगे
डीएम सीबी सिंह का कहना है कि गर्मी में पानी की व्यवस्था बेहद जरूरी है। शहर में जो हैंडपंप और वाटर कूलर खराब है, उन सबकों ठीक कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed