{"_id":"6197f4fac98b2111a775728f","slug":"when-will-the-number-come-and-when-will-our-house-be-built-muzaffarnagar-news-mrt565533877","type":"story","status":"publish","title_hn":"कब मिलेगा और कब बनेगा हमारा मकान?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कब मिलेगा और कब बनेगा हमारा मकान?
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त मकान
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कब आएगा नंबर और कब बनेगा हमारा मकान?
मुजफ्फरनगर। प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी में आवेदन के बावजूद अब तक सैकड़ों लोगों को मकान नहीं मिल सका है। लोगों का कहना है कि सर्वे कई बार हुआ है। कुछ लोगों ने बार-बार घर पर आकर कहा कि मकान मिलेगा, लेकिन मकान नहीं मिला। लिस्ट के इंतजार में वह परेशानी झेल रहे हैं। लद्दावाला निवासी रफीक का कहना है कि घर पर सर्वे के लिए कुछ युवक आए थे। उन्होंने कहा कि आवास दिलाएंगे, लेकिन इसके बाद युवक भी लौटकर नहीं आए। मिमलाना रोड निवासी संदीप कुमार का कहना है कि पहली किस्त भी नहीं मिली है।
केस-एक
खतौली के शाहनवाज का कहना है कि उन्हे मकान के लिए एक भी किस्त नहीं मिली है। लंबे समय से वह योजना में मकान बनाने के लिए चक्कर काट रहे हैं। लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका है। पालिका से लेकर विकास भवन में वह अधिकारियों से मिल चुके हैं, लेकिन समाधान नहीं हुआ। परिवार किराए के मकान में रहने को मजबूर है।
केस-दो
शहर के लद्दावाला निवासी रशीदा का कहना है कि आवास योजना में फार्म भरा था, लेकिन अभी तक किस्त नहीं मिली। उनका परिवार किराए के मकान में रह रहा है। मकान नहीं मिलने के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पहली और दूसरी किस्त एक साथ मिलने से ही समस्या का समाधान संभव है। प्रशासन को इस पर ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन
- खालापार निवासी जमील का कहना है कि प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए कई बार आवेदन किया है, लेकिन मकान नहीं मिला। वह अधिकारियों के चक्कर काट रहा है।
- मिमलाना रोड निवासी राशिद का कहना है कि उनकी समस्या कोई सुनने को तैयार नहीं है। तीन बार आवेदन सर्वे करने वालों को दिया है। लेकिन अभी तक मकान नहीं मिला।
- सिसौली निवासी ओमपाल का कहना है कि किस्त नहीं मिलने से मकान का निर्माण लटका है। सरकार को आम आदमी की जरूरत को समझते हुए समस्या का समाधान करना चाहिए।
हमसें साझा करें अपना दर्द
प्रधानमंत्री आवास योजना के दौरान लोगों के सामने आ रही समस्याओं को हम प्रकाशित कर रहे हैं। पात्रता के बावजूद आवास नहीं मिलने, किस्तों से लटके आवास निर्माण और बार-बार आवेदन को निरस्त किए जाने की समस्या हमें व्हाट्सएप नंबर 8954893110 पर कॉल कर बताएं। हम आपकी समस्या को अमर उजाला में प्रकाशित करेंगे।
इनसेट..........
लौटाने होंगे प्रधानमंत्री आवास योजना के रुपये
पुरकाजी। कस्बे के मोहल्ला झोझगान निवासी हनीफ उर्फ कल्लू पुत्र जहीर हसन का प्रधानमंत्री आवास योजना में आवास स्वीकृत हुआ था। जिसमें उसे सबंधित विभाग द्वारा 50 हजार रुपये की पहली किस्त के विभाग द्वारा जारी किए गए थे। जिस पर उसने मकान की नींव भरकर उसके फोटो कराकर विभाग को उपलब्ध करा दिए थे। उसके बाद डेढ़ लाख रुपये की दूसरी किस्त खाते में आते ही उसने नींव भी हटा दी। जिसकी जानकारी मिलने पर शुक्रवार को विभाग द्वारा नियमानुसार मकान नही बनाने पर हनीफ को नोटिस जारी करके दो लाख रुपये विभाग को वापिस लौटने को कहा है। रुपये वापस नहीं लौटाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।

शाहनवाज खतौली- फोटो : MUZAFFARNAGAR