फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   When will the homeless's dream of PM housing be fulfilled?

Muzaffarnagar News: कब पूरा होगा बेघरों का पीएम आवास का सपना, धीमी गति से चल रहा कार्य

Sat, 14 Oct 2023 09:27 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Sat, 14 Oct 2023 09:27 PM IST
सार

प्रधानमंत्री आवास योजना में आवेदन कर लाभार्थी की श्रेणी में आए बेघरों का घर का सपना अधूरा है।

विज्ञापन
When will the homeless's dream of PM housing be fulfilled?
पीएम आवास योजना। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री आवास योजना में आवेदन कर लाभार्थी की श्रेणी में आए बेघरों का घर का सपना अधूरा है। भोपा रोड पर 224 आवास बनाए जा रहे हैं। शिलान्यास के साथ ही एक वर्ष में कार्य पूरा करने की घोषणा की गई थी। मगर, दो साल पूरा होने के बाद भी 70 प्रतिशत निर्माण हो पाया है।

विज्ञापन


भोपा रोड पर इस योजना में एमडीए 224 आवास बना रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना में आवेदन करने वाले भूमिहीन बेघरों को आवास उपलब्ध कराने के लिए 28 सितंबर 2021 को केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ संजीव बालियान और राज्य मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने भोपा रोड पर बाईपास के पास शिलान्यास किया था।
विज्ञापन


पांच ब्लाक में 224 आवास बनाए जा रहे हैं। शिलान्यास के दौरान यह दावा किया गया था कि एक वर्ष में यहां आवास बनकर तैयार हो जाएंगे। मगर, दो साल बीतने के बाद अभी तक केवल 70 प्रतिशत कार्य ही हो पाया है। पानी के ओवरहैड टैंक का कार्य अभी तक शुरू नहीं हो पाया है। अफसरों का कहना है कि शासन ने जनवरी 2024 तक कार्य पूरा करने का लक्ष्य दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

नौ करोड़ की लागत से निर्माण
भोपा रोड पर बन रहे इन आवास की लागत नौ करोड़ रुपये है। एक आवास पर लगभग साढ़े चार लाख रुपये का खर्च आएगा। इस खर्च में ढाई लाख पीएम आवास योजना में मिलेंगे, जबकि दो लाख लाभार्थी को किश्तों में जमा करने हैं।

एमडीए ने योजना के लाभार्थियों का एचडीएफसी बैंक में पंजीकरण कराया था। प्रत्येक लाभार्थी को पंजीकरण में पांच हजार रुपये जमा करने पड़े थे। लाभार्थी इंतजार कर रहे है कि कब निर्माण पूरा हो और उनका सपना साकार हो।

निर्माण कंपनी को जनवरी तक का समय दिया
एमडीए के सचिव आदित्य प्रजापति ने बताया कि निर्माण कंपनी को जनवरी 2024 तक कार्य पूरा करने के लिए कहा गया है। कंपनी को शुरू में एक साल का समय दिया गया, फिर इसमें छह माह बढ़ाए गए। जब डेढ़ साल में कार्य पूरा नहीं हुआ तो छह माह फिर बढ़ाए गए। दो साल में काम पूरा नहीं हो पाया तो अब जनवरी 2024 तक का समय दिया गया है।

आवास मिलने में लंबा समय लगेगा
पीएम आवास योजना का कार्य पूरा होने के बाद आवास परिसर में सड़काें का निर्माण होना है। पानी के लिए ओवरहेड टैंक लगना है। विद्युत आपूर्ति की जानी है। ओवरहेड टैंक में पूरा एक साल लगता है। अभी तक इसका टैंडर भी नहीं हुआ। ऐसे में जनवरी में आवासों का आवंटन संभव ही नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed