फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   When the vehicle increased, the city roads gasped

वाहन बढ़े तो हांफ गई शहर की सडक़ें

Mon, 04 Apr 2022 11:31 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 04 Apr 2022 11:31 PM IST
विज्ञापन
When the vehicle increased, the city roads gasped
जाम: नगर में जाम की समस्या से निपटने के लिए यातायात पुलिस के सभी इंतजाम विफल होते नजर आ रहे है मालव? - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। यातायात पुलिस ने शहर के मुख्य मार्गों को जाम से मुक्त रखने के लिए ट्रायल शुरू किया है। सोमवार को शहर में वाहनों की संख्या अधिक रही, जिससे कई जगह जाम लग गया। पुलिस को कड़ी मशक्कत कर जाम खुलवाना पड़ा।
विज्ञापन

पुलिस ने शहर के रुड़की रोड पर ई-रिक्शा और अन्य वाहनों का आवागमन बंद कर दिया है। सोमवार को शिक्षण संस्थान और सरकारी कार्यालय खुले, तो शहर के विभिन्न मार्गों पर वाहन बढ़ गए। आबकारी और अंसारी रोड पर वाहनों की संख्या अधिक रही।
विज्ञापन

भोपा रोड के पास मालवीय चौक पर जाम लग गया। स्कूलों की छुट्टी के बाद जाम में वाहन फंसे रहे। पुलिस ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद जाम खुलवाया। झांसी की रानी की मूर्ति के पास भी वाहन डायवर्ट किए गए हैं, यहां भी दिन में कई बार जाम की स्थिति रही। इस मार्ग से कचहरी की ओर जाने वाली ई-रिक्शा प्रतिबंधित कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अहिल्याबाई चौक पर फंस रहे वाहन
ई-रिक्शा का रूट डायवर्ट किए जाने के कारण जिला अस्पताल के सामने अहिल्याबाई चौक पर वाहन फंस रहे हैं। यहां जाम के कारण एंबुलेंस भी फंस जाती है। पुलिसकर्मी दिनभर जाम खुलवाने में लगे रहे।

जाम से निपटने के लिए चल रहा प्लान
एसपी ट्रैफिक कुलदीप सिंह ने कहा कि शहर को जाम से मुक्त करने के लिए ई-रिक्शा और अन्य वाहनों का रूट तैयार किया गया है। कई मार्गों पर ट्रायल चल रहा है। जाम की वजह तलाशी जा रही है। अतिक्रमण भी हटवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed