फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Wheels of vehicles stopped, loss of Rs 1.5 crore

Hit and run new law: थम गए वाहनों के पहिए, जहां-तहां खड़े रहे 5200 ट्रक डेढ़ करोड़ का नुकसान

Tue, 02 Jan 2024 01:14 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Tue, 02 Jan 2024 01:14 AM IST
सार

चालकों ने रोडवेज बस स्टैंड और ट्रांसपोर्टनगर में प्रदर्शन किया

विज्ञापन
Wheels of vehicles stopped, loss of Rs 1.5 crore
हडताल के चलते रोडवेज बस स्टैड पर कार्य बहिष्कार कर खडे  बस चालक । संवाद

विस्तार

हादसे के बाद चालक को दस साल की सजा व पांच लाख के जुर्माने के आदेश के विरोध में चालकों ने हड़ताल कर दी। ट्रक, रोडवेज, प्राइवेट बसों समेत करीब छह हजार वाहनों के पहिए थम गए। ट्रांसपोर्ट, परिवहन निगम और प्राइवेट बसों को हड़ताल से लगभग डेढ़ करोड़ का नुकसान हुआ। प्राइवेट वाहनों के चालकों ने टेंपो, ई-रिक्शा को रोककर यात्रियों को उतार दिया। चालकों ने रोडवेज बस स्टैंड और ट्रांसपोर्टनगर में प्रदर्शन किया। डीएम को मांगपत्र सौंपा गया।

विज्ञापन


नए हिट एंड रन कानून के खिलाफ ट्रांसपोर्टर और ट्रक ड्राइवर सोमवार को हड़ताल पर चले गए हैं। प्राइवेट व रोडवेज बस, मालवाहक वाहनों के पहिए थम गए। यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। लोग बस अड्डों पर खड़े होकर अपनी मंजिल पर पहुंचने के लिए वाहनों का इंतजार करते रहे।

विज्ञापन

उधर, बस चालकों ने रोडवेज बस स्टैंड पर प्रदर्शन किया। चालकों ने कहा कि यह कानून गलत है। ट्रांसपोर्टनगर में ट्रक चालकों ने प्रदर्शन कर कानून को वापस लेने की मांग रखी।

मुजफ्फरनगर ट्रक एवं ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के महासचिव योगेंद्र मोहन तायल ने बताया कि हड़ताल से ट्रक परिवहन को जिले में एक करोड़ से ज्यादा का नुकसान है। जिले में लगभग 5200 ट्रक है। जो विभिन्न स्थानों पर खड़े कर दिए गए है। डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी को मांगपत्र सौंपा।

टेंपो व ई-रिक्शा में की यात्रा, यात्रियों को उतारा
बसों के न चलने के कारण यात्रियों ने टेंपो व ई-रिक्शा में यात्रा की। यह देखकर बस अड्डों पर एकत्र चालकों ने सहारनपुर बस अड्डे के सामने यात्रियों को लेकर जा रहे टेंपो, शामली बस अड्डे पर ई-रिक्शा से यात्रियों को जबरन उतार दिया।

85 हजार यात्री करते हैं रोजाना सफर 
शहर में आठ प्राइवेट व एक रोडवेज बस अड्डा है। इन अड्डों से रोजाना प्राइवेट बसों में 62 हजार व रोडवेज में 23 हजार यात्री सफर करते हैं। मुजफ्फरनगर-मवाना मार्ग बस यूनियन के सचिव कुलदीप गुप्ता का कहना है कि शहर के बसों से चलने वाली तीस से ज्यादा बसों के न चलने से एक दिन में लगभग 12 लाख का नुकसान है।

परिवहन निगम मुजफ्फरनगर डिपो के एआरएम भुवनेश्वर कुमार ने बताया कि 186 विभागीय बसों में रोजाना 23 हजार यात्री सफर करते हैं और बसों के न चलने से विभाग को पहले ही दिन लगभग 23 लाख का नुकसान हुआ है।

मिलों में नहीं हुई गन्ने की ढुलाई
चीनी मिलों में गन्ने ढोने के लिए लगाए गए ट्रकों के चालकों ने भी हड़ताल रखी, जिस कारण मिलों से गन्नों की ढुलाई नहीं हो सकी। मिल संचालकों ने सभी किसानों से गन्ना छिलाई न करने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed