फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Wheat purchase center closed, farmers jammed

गेहूं क्रय केंद्र बंद होने पर किसानों ने सड़क जाम की

Sat, 19 Jun 2021 12:16 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jun 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
Wheat purchase center closed, farmers jammed
चरथावल के बिरालसी मुख्य मार्ग पर बैठे किसानों को समझाते एसडीएम। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
गेहूं क्रय केंद्र बंद, किसानों ने लगाया जाम
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, चरथावल। बिरालसी में सरकारी गेहूं क्रय केंद्र बंद होने के बाद किसानों में आक्रोश है। भाकियू सदर तहसील अध्यक्ष विकास शर्मा के नेतृत्व में किसानों ने गेहूं से भरी ट्रालियां गोदाम पर खड़ी कर थानाभवन मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया। एसडीएम सदर दीपक कुमार और एसएचओ मौके पर पहुंचे, लेकिन वार्ता का नतीजा नहीं निकलने से जाम नहीं खुल पाया। देर रात एसडीएम मौके पर पहुंचे और आश्वासन देते हुए धरना समाप्त करा दिया।
शुक्रवार दोपहर डेढ़ बजे किसान सेवा सहकारी समिति के गोदाम पर तौल शुरू कराने के लिए किसान गेहूं लेकर पहुंचे लेकिन एमडी जयवीर सिंह ने 15 जून के बाद बाद से तौल बंद होने की बात कही। भाकियू नेता विकास के नेतृत्व में किसानों ने चरथावल-थानाभवन मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया। दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग गई। एसएचओ और बिरालसी चौकी से पुलिस बल पहुंचा। करीब चार बजे एसडीएम सदर मौके पर पहुंचे। उन्होंने किसानों को समझाया कि एक सीमा के बाद केंद्र शुरू कराने का निर्णय शासन के हाथ में है। वह दोबारा तौल शुरू कराने के लिए उच्च अधिकारियों से बातचीत करेंगे। इस पर किसान नहीं माने और धरने पर बैठे रहे।
विज्ञापन

उधर, समिति सचिव जयवीर सिंह ने बताया कि पिछले साल 8500 क्विंटल के मुकाबले इस बार 16500 क्विंटल खरीद हुई है। लक्ष्य से कई गुणा अधिक खरीद कर ली है। लखनऊ से ही तौल केंद्र को शून्य कर दिया गया है। अब यहा तौल नहीं हो सकती। जिले में कूकड़ा मंडी में दो और खतौली में एक केंद्र चल रहे है। किसान गेहूं वहां बेच सकते हैं। धरना देने वालों में पप्पू राणा, जयकरण सिंह, अंकुश कुमार, मनीष कुमार, अंकित कुमार, मोहित कुमार, शैंकी चौधरी, निखिल चौधरी, शिव कुमार और सुधीर कुमार आदि मौजूद रहे।

चरथावल के बिरालसी मुख्य मार्ग पर गेहूं केंद्र चालू कराने की मांग को लेकर जाम लगाते किसान

चरथावल के बिरालसी मुख्य मार्ग पर गेहूं केंद्र चालू कराने की मांग को लेकर जाम लगाते किसान- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed