{"_id":"628148c8496602085a566fba","slug":"wheat-prices-will-remain-under-control-due-to-ban-on-exports-muzaffarnagar-news-mrt588745955","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्यात पर रोक से नियंत्रण में रहेंगे गेहूं के दाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्यात पर रोक से नियंत्रण में रहेंगे गेहूं के दाम
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। बाजार में गेहूं की बढ़ती कीमतों के बीच केंद्र सरकार के निर्यात पर रोक के फैसले से आम आदमी को राहत मिल सकती है। वर्तमान में गेहूं का भाव जिले में 2200 रुपये प्रति क्विंटल तक है। इस बार अच्छी किस्म का दाम 24 सौ रुपये क्विंटल तक पहुंच जाने के कारण लोगों के सामने मुश्किलें होने लगी थी
गेहूूं खरीद भी जिले में अभी सिर्फ चार फीसदी तक ही हो सकी है। सरकारी भाव 2015 रुपये प्रति क्विंटल है, जबकि व्यापारी 2200 रुपये प्रति क्विंटल तक खरीद कर रहे हैं। यही वजह है कि इस बार खरीद का लक्ष्य पूरा होता नहीं दिख रहा है। जमाखोर गेहूं की खरीद कर स्टॉक लगा रहे हैं, ऐसे में कुछ दिन बाद कीमतें आसमान छू सकती है। इसी वजह से सरकार ने गेहूं के निर्यात पर रोक लगाने का कार्य किया है। गेहूं के व्यापारी रविंद्र कुमार का कहना है कि दाम पिछले साल की तुलना में अधिक है। जिले और आसपास के गेहूं का दाम शनिवार को 2060 से लेकर 2200 रुपये तक रहा।
मध्य प्रदेश के गेहूं पर महंगाई
मध्य प्रदेश के गेहूं पर महंगाई की मार है। शनिवार को दाम तीन हजार रुपये रुपये क्विंटल तक रहा। ललितपुर का गेहूं 2700 रुपये प्रति क्विंटल तक बिका। रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध से गेहूं की कीमतों में बढ़ोत्तरी हुई है।
विज्ञापन
मौसम से फसल हुई प्रभावित
गेहूं की फसल पकने के दौरान इस बार तापमान अधिक हो जाने के कारण उत्पादन प्रभावित हुआ। किसानों को भी नुकसान झेलना पड़ा।
काबू में रहेंगी कीमत : बालियान
केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान ने कहा कि सरकार ने देश हित में सराहनीय कदम उठाया है। निर्यात पर रोक से कीमत नियंत्रण में रहेगी।