{"_id":"6377cd46d9c3a62d9b73f3e1","slug":"weighing-clerk-died-in-a-road-accident-in-deoband-devband-news-mrt6142112149","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवबंद में सड़क दुघर्टना में तौल लिपिक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवबंद में सड़क दुघर्टना में तौल लिपिक की मौत
विज्ञापन
देवबंद में सड़क दुर्घटना में तौल लिपिक की मौत
देवबंद। चंदेना कोली स्थित गन्ना क्रय केंद्र पर ड्यूटी समाप्त कर बाइक से घर लौट रहे तौल लिपिक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया।
गंगदासपुर गुर्जर निवासी सुभाष (51) पुत्र घनश्याम सिंह त्रिवेणी चीनी मिल में तौल लिपिक के पद पर तैनात था। वर्तमान में सुभाष की ड्यूटी चंदेना कोली गन्ना क्रय केंद्र पर लगी थी। शुक्रवार को सुभाष ड्यूटी खत्म होने के बाद बाइक द्वारा अपने गांव गंगदासपुर गुर्जर लौट रहा था। रात्रि करीब 9.30 बदे जब वह देवबंद से निकलकर हाशिमपुरा गांव के समीप पहुंचा तो इसी दौरान चीनी मिल में गन्ना डालकर लौट रही खाली बुग्गी से उसकी बाइक टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि सुभाष गंभीर घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचा तथा गंभीर घायल सुभाष को 108 एंबुलेंस से उपचार के लिए सीएचसी भेजा। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सुभाष की मौत से जहां परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा था वहीं उसके गांव गंगदासपुर में मातम पसरा हुआ है। कोतवाल एचएन सिंह ने बताया कि मृतक सुभाष के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है। तहरीर मिलने के बाद पुलिस कार्रवाई करेगी।