फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   We will surround Bajaj Bhawan in Lucknow

Muzaffarnagar News: लखनऊ में करेंगे बजाज भवन का घेराव

Fri, 29 Nov 2024 02:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Nov 2024 02:11 AM IST
विज्ञापन
We will surround Bajaj Bhawan in Lucknow
-भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दी चेतावनी
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
बुढ़ाना। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर राजेश चौहान ने कहा कि बजाज चीनी मिल ने समय पर भुगतान न देकर किसानों का बाजा बजा दिया है। अब हम लखनऊ में बजाज भवन का घेराव करेंगे। गन्ने का भाव बढ़ाकर जल्दी ही घोषणा करनी चाहिए।

भाकियूअ के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर राजेश सिंह चौहान का मेरठ-करनाल हाईवे पर सहारनपुर जाते समय बायवाला पुलिस चौकी के पास संगठन के कार्यकर्ता सुधीर पंवार के नेतृत्व में फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया गया। उन्होंने कहा कि अभी तक प्रदेश सरकार ने गन्ने का भाव तय नहीं किया है। इसके लिए उन्होंने बजाज ग्रुप को दोषी बताया। 30 नवंबर को लखनऊ में बजाज भवन का घेराव होगा। बुढ़ाना क्षेत्र के किसान भी इसी दिन भैसाना शुगर मिल का घेराव करेंगे। इस मौके पर प्रदेश सचिव बिजेंद्र सिंह, पहलवान सुधीर पंवार, मांगेराम पंवार, प्रवीण पंवार, अमित, मुकेश भार्गव, वीरेंद्र सिंह व उस्मान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed