फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   We took the protection of both the vaccines, now the corona will be protected

हमने ली दोनों टीकों की सुरक्षा, अब कोरोना से डर नहीं लगता

Wed, 30 Mar 2022 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Mar 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
We took the protection of both the vaccines, now the corona will be protected
जिला चिकित्सालय में अंकिता को टीकाकरण करती स्वास्थकर्मी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। जिले में 15 से 17 साल की उम्र के किशोरों ने कोरोना से बचाव के लिए दोनों टीके लगवा लिए हैं। पहली और दूसरी डोज का शत प्रतिशत टीकाकरण हो चुका है। किशोरों का कहना है कि उन्होंने दोनों टीकों की सुरक्षा ले ली है, अब कोरोना संक्रमण का डर नहीं लगता।
विज्ञापन

कम्हेड़ा के कल्याणकारी इंटर कॉलेज की कक्षा नौ की छात्रा बुशरा का कहना है कि टीकाकरण कराया है। वह पूरी तरह स्वस्थ है। किसी तरह परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा।
विज्ञापन

बुढ़ाना की प्राची (17) का कहना है कि कोरोना से बचाव के दोनों टीके लगवा लिए हैं। किसी तरह की परेशानी नहीं हुई। पूरी तरह स्वस्थ है । बच्चों को उत्साह से टीकाकरण करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोधना निवासी छात्रा आकांक्षा कहती हैं कि बीमारी से बचाव के दोनों टीके लगवा लिए हैं। वह पूरी तरह निडर और स्वस्थ है। किसी तरह का उन्हें कोई डर नहीं लग रहा है।
छपार के छात्र तुषार त्यागी ने बताया कि दोनों टीके लगवाने के बाद वह स्वस्थ है। कोई परेशानी नही हुई। वह दूसरे बच्चों को भी कोरोना डोज लगवाने के लिए प्रेरित कर रहा है।
केके पब्लिक स्कूल खतौली की कक्षा 12वीं की छात्रा खुशी सिंघल ने बताया कि टीकाकरण पूरा करा लिया है। सभी बच्चों को कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए कोरोना वैक्सीन लगवानी चाहिए।
जानसठ के अर्जुन सैनी ने बताया कि दोनों टीके लगवा लिए हैं। वह पूरी तरह स्वस्थ है। मोहल्ले के दूसरे बच्चों को भी प्रेरित कर रहा है।
चरथावल के अनंत त्यागी ने बताया कि दोनों डोज लगवा ली है। हर किसी को कोरोनारोधी टीका लगवाना खुद की रक्षा के साथ राष्ट्र हित है।
लक्ष्य से अधिक हुआ टीकाकरण
सीएमओ डॉ. महावीर सिंह फौजदार ने बताया कि 15 से 18 साल के आयु वर्ग में जिले को एक लाख 19 हजार 639 किशोरों को टीकाकरण का लक्ष्य मिला था। अब तक पहली डोज दो लाख छह हजार 661 और दूसरी डोज एक लाख 93 हजार 764 किशोरों को लगाया जा चुकी है।

अब तक 16 प्रतिशत बच्चों को लगे टीके
सीएमओ ने बताया कि 12 से 14 साल की उम्र के बच्चों का अब तक 16 प्रतिशत टीकाकरण हुआ है। अब तक 18 हजार 942 बच्चों को पहली डोज लग चुकी है। मंगलवार को भी विभिन्न केंद्रों पर अभियान चलाकर टीकाकरण किया गया।

जिला चिकित्सालय में टीकाकरण कराता अभिनव कुमार।

जिला चिकित्सालय में टीकाकरण कराता अभिनव कुमार।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed