फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   ... we all have decided to save water

... हम सबने ठाना है, जल को बचाना है

Fri, 12 Nov 2021 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Nov 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
... we all have decided to save water
देवबंद में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक करते जल जीवन मिशन के कला? - फोटो : DEVBAND
... हम सबने ठाना है, जल को बचाना है
विज्ञापन

देवबंद। जल जीवन मिशन के अंतर्गत शुक्रवार को भवनपुर, गंझेड़ी, कपूरी गोविंदपुर, अब्दुल्लापुर, सलेमपुर, ताजपुर, गंगदासपुर, मझौल जबरदस्तपुर, जटोला दामोदरपुर, नियामतपुर आदि गांवों में जल संरक्षण एवं स्वच्छता विषय पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन कर ग्रामीणों को जागरूक किया गया।

संगठन के कलाकारों ने जल है तो कल है, जल ही जीवन है और हम सबने ठाना है जल को बचाना है स्लोगन लिखे बैनर हाथों में लेकर लोगों को जागरूक किया। मुख्य अतिथि विवेकानंद पांडेय ने लोगों को स्वच्छ पानी पीने से होने वाले लाभ व हानि तथा स्वच्छ पानी घरों में कैसे रखना है, उसके बारे में बताया। ताकि हमारा घर परिवार सुरक्षित रहे। भूगर्भ को बढ़ाने के लिए नाली में जाने वाले पानी को हम गृह वाटिका में इस्तेमाल कर सकते हैं। वाटर लेवल को बढ़ाने के लिए जगह-जगह वर्षा जल की संचय की व्यवस्था होनी चाहिए। आईईसी कॉअर्डिनेटर चंदन भारद्वाज और महीपाल सिंह ने बताया कि भारतीय महिला कल्याण एवं बाल विकास शोध संस्थान द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से ग्रामीणों को जागरूक किया जा रहा है। इस दौरान जल संरक्षण व स्वच्छता पर जोर दिया गया। इस मौके पर इमरान, प्रधान सिमरन, पूनम, पिंकी, सचिन, गुरपाल, महफूज अली, ओमवीर व कन्हैया आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed