फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Waterlogging on GT Road, people are facing problems

Muzaffarnagar News: जीटी रोड पर हो रहा जलभराव, लोगों को हो रही परेशानी

Mon, 08 May 2023 06:00 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 08 May 2023 06:00 PM IST
विज्ञापन
Waterlogging on GT Road, people are facing problems
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खतौली। जीटी रोड पर कबूल कन्या इंटर कॉलेज से आगे नाले का निर्माण न होने के कारण जलभराव की स्थिति है। छात्राओं के साथ दुकानदार और राहगीर भी परेशान है।
नगर में जलनिकासी की समस्या सबसे बड़ी है। पानी को निकालने के लिए मुख्य नाला अटा हुआ है। जीटी रोड पर दयालपुरम से आगे का पानी गांव तिगाई की ओर जाता है। सीमा विस्तार के बाद तिगाई तक का एरिया नगरपालिका में आ चुका है, बावजूद इसके अभी तक नाले के निर्माण के लिए कोई योजना नही बनाई गई। कबूल कन्या इंटर काॅलेज के सामने जल भराव रहता है। यहां पर नवीन मंडी स्थल पर हर सप्ताह पैठ लगती है, जिसमें हजारों लोगों का आना जाना होता है।

रामपाल मिस्त्री, शिवकुमार, राकेश का कहना है कि सड़क पर जलभराव होने से सड़क टूट जाती है। सड़क में बने गहरे गड्ढों में गिरकर वाहन चालक चोटिल होते है। स्कूली बच्चों को भी गंदे पानी से होकर निकलना पड़ता है। दुकानदार भी जलभराव के कारण परेशान है। जनहित में नाले का निर्माण कराने के साथ ही जीटी रोड पर होने वाले जलभराव से निजात दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed