फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Waterlogging in low-lying areas due to heavy rains in Deoband

देवबंद में भारी बारिश से निचले क्षेत्रों में हुआ जलभराव

Sun, 07 Aug 2022 11:52 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Aug 2022 11:52 PM IST
विज्ञापन
Waterlogging in low-lying areas due to heavy rains in Deoband
देवबंद में बारिश के बाद मोहल्ला शाहविलायत में हुआ जलभराव - फोटो : DEVBAND
देवबंद में भारी बारिश से निचले क्षेत्रों में हुआ जलभराव
विज्ञापन

देवबंद। रविवार को भारी बारिश के चलते जहां नगर के निचले क्षेत्रों में जलभराव होने से लोगों को घंटों भारी परेशानी उठानी पड़ी। वहीं, हाईटेंशन लाइनों में फाल्ट से करीब नौ घंटे क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बाधित रही। जिससे भीषण गर्मी में लोगों का बुरा हाल हो गया।

शनिवार की देर रात से शुरू हुई बारिश रविवार की सुबह 10 बजे बंद हुई। मोहल्ला दिवान, बड़जियाउल्हक, दारुल उलूम चौक, मदनी गेट, शाहविलायत, पठानपुरा, रैती चौक, लहसवाड़ा, रेलवे रोड, रविदास मार्ग समेत नगर के अन्य निचले क्षेत्रों में भारी जलभराव हो गया। वहीं, देवबंद-बन्हेडा मार्ग, देवबंद-करंजाली मार्ग, देवबंद-कासिमपुरा मार्ग, देवबंद-नूरपुर मार्ग और देवबंद अंबेहटा शेखां मार्ग पर भी जलभराव होने से देहात को जाने वाले लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। हालांकि बारिश होनेे से लोगों को गर्मी से कुछ निजात जरूर मिली। त्रिवेणी शुगर मिल की मौसम वेधशाला के इंचार्ज सुभाष वर्मा ने बताया कि अगस्त माह में अब तक 65 मिमी बारिश हो चुकी है। जबकि जुलाई में 110 मिमी बारिश हुई थी। उन्होंने बताया कि बारिश के बाद अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम 24.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। उधर, शनिवार की रात्रि बारिश आरंभ होते ही 11 हजार की विद्युत लाईन में सुबह करीब 3.30 बजे फाल्ट आ गया। जिसको दुरुस्त करने में कर्मचारियों को करीब आठ घंटे का समय लगा। रविवार की सुबह 11.50 बजे विद्युत आपूर्ति सुचारु हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed