{"_id":"69b1b6029374292cbc09119e","slug":"water-leakage-from-the-wall-of-gang-canal-jhaal-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1014-166864-2026-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: गंग नहर झाल की दीवार से पानी रिसाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: गंग नहर झाल की दीवार से पानी रिसाव
विज्ञापन
भोपा के निरगाजनी गंग नहर झाल की दीवार की मरम्मत करते मजदूर। संवाद
भोपा। निरगाजनी गंग नहर झाल के निकट बिग वॉल (दीवार) से पानी का रिसाव होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पानी छेद के रास्ते बाहर निकल रहा था जो नहर की पटरी को काटने लगा। सूचना पर पहुंचे सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने तत्परता के साथ पानी रिसाव को बंद कराया।
भोपा क्षेत्र के निरगाजनी गंग नहर झाल की पूर्वी बिग वॉल ( दीवार ) से पानी रिसाव होने लगा। इसकी सूचना ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों को दी। ग्रामीणों की सूचना पर सिंचाई विभाग के अधिकारी अधिशासी अभियंता सुभाष चंद्रा, जेई वीरेंद्र सिंह आदि की टीम मौके पर पहुंची।
अधिकारियों ने अधीनस्थ कर्मचारियों को आदेश देकर तुरंत ही पानी रिसाव को पत्थर, मिट्टी लगाकर बंद कराया जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। दीवारें काफी पुरानी भी हो चुकी हैं। अधिशासी अभियंता सुभाष चंद्रा व जेई वीरेंद्र सिंह ने बताया कि पानी के तेज बहाव के कारण दीवार में छेद बन गया था। उसे मजबूती के साथ बंद करा दिया गया है। किसी प्रकार का कोई खतरा नहीं है।