फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Watching channels of your choice will be expensive

महंगा हो जाएगा अपनी पसंद के चैनल देखना

Wed, 30 Jan 2019 11:45 PM IST
Deepak Kausik अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Published by: Deepak Kausik Updated Wed, 30 Jan 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
Watching channels of your choice will be expensive
cable tv
शुक्रवार यानि एक फरवरी से केबिल नेटवर्क में बड़ा बदलाव हो जाएगा। केबिल संचालक भुगतान वाले चैनल बंद कर देंगे। उपभोक्ता जब तक अपनी पसंद का पैक चुनकर केबिल ऑपरेटर्स को नहीं बताते, तब तक चैनल शुरू नहीं होंगे। अभी उपभोक्ताओं ने अपने पैक नहीं चुने हैं। इसलिए एकदम से हलचल मचना तय है।  
विज्ञापन


केबिल नेटवर्क और डीटीएच पर कुछ चैनल मुफ्त के होते हैं, जबकि सोनी, मैक्स, जी नेटवर्क आदि का भुगतान करना पड़ता है। ट्राई के नए नियमों के अनुसार एक फरवरी से मुफ्त में दिखाए जाने वाले चैनलों के लिए भी 155 रुपये प्रतिमाह का भुगतान करना होगा। इसके अलावा उपभोक्ता जो चैनल चुनेंगे, उनका भुगतान अलग से जोड़ा जाएगा। सामान्य परिवार में अब प्रतिमाह लगभग 300 से 350 रुपये का मासिक किराया देना होगा, जो अब तक दो सौ रुपये बैठता था।
विज्ञापन


केबिल ऑपरेटर नवीन गर्ग का कहना है कि सभी केबिल ऑपरेटर एक फरवरी से बेसिक चैनल पैक ही दिखाएंगे। बेसिक चैनल पैक का मासिक किराया लगभग 155 रुपये है। उपभोक्ताओं को अपने चैनल चुनने होंगे। जब तक वह अपने चैनल नहीं चुनते तब तक भुगतान वाले चैनल नहीं दिखाए जा सकेंगे। अकेले मुजफ्फरनगर में लगभग 100 केबल ऑपरेटर काम कर रहे हैं। करीब 70 हजार उपभोक्ता शहर में हैं। यदि पूरे जिले में लगभग डेढ़ लाख से ऊपर जाएगा। रेट बढ़ने की आशंका से ग्राहक परेशान हैं।   
विज्ञापन
विज्ञापन


डीटीएच पर भी लागू होगा यह नियम  
डीटीएच उपभोक्ताओं के लिए भी यही नियम लागू होगा। उन्हें मुफ्त में मिलने वाले चैनलों के अलावा अन्य चैनल चुनने होंगे। बताया जाता है कि जो उपभोक्ता पहले से ही फ्री टू एयर यानी बिना मासिक किराये वाली डीटीएच प्रयोग कर रहे हैं उनमें कोई बदलाव नहीं होगा।  

मोबाइल से हो सकेगा समाधान  
नई व्यवस्था लागू होने से किराया तो बढ़ेगा, लेकिन कुछ सुविधाएं भी बढ़ेंगी। केबिल नेटवर्क को लेकर अक्सर समस्या आती थी। उपभोक्ता बार-बार आपरेटर को फोन करते थे, लेकिन अब उपभोक्ताओं का मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड किया जाएगा। वह अपने मोबाइल नंबर से चैनल कम कराने, बढ़ाने या नेटवर्क नहीं आने जैसी समस्याओं का समाधान करा सकेंगे।   


इन्होंने कहा...  
एक फरवरी से फ्री टू एयर चैनल का ही प्रसारण किया जाएगा। जैसे-जैसे उपभोक्ता अपनी पसंद के चैनल चुनते जाएंगे, उनके सेट टॉप बॉक्स पर उन्हें चालू किया जाता रहेगा। सामान्य तौर पर मासिक किराये में 100 से 150 रुपये तक मासिक बढ़ोतरी होगी।  
- नवीन कुमार गर्ग, केबिल नेटवर्क संचालक। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed