फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Warning of strike due to non-payment of salary

वेतन नहीं मिलने पर दी हड़ताल की चेतावनी

Thu, 31 Oct 2019 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 31 Oct 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
Warning of strike due to non-payment of salary
मुजफ्फरनगर। नगर पालिका में कार्यरत 15 सफाई कर्मचारियों के वेतन का भुगतान नहीं होने तथा वार्ड आठ एवं वार्ड 44 में सफाई कर्मचारियों से दुर्व्यवहार के विरोध में सफाई कर्मचारियों ने हड़ताल की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को ईओ विनय कुमार मणि त्रिपाठी को दिए ज्ञापन में सफाई कर्मचारी संघ नगर पालिका के पदाधिकारियों ने कहा है कि नगर पालिका के वाहनों पर कार्यरत 15 सफाई मजदूरों को वेतन का भुगतान नहीं किया गया है। इसके चलते उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। इसके अतिरिक्त वार्ड आठ एवं 44 में स्थानीय लोग सफाई कर्मचारियों को सरवट डलावघर पर कूड़ा नहीं डालने दे रहे। ये लोग सफाई कर्मियों के साथ दुर्व्यवहार करते हैं जिससे वार्डों में दस दिन से सफाई कार्य बंद है। चेतावनी दी कि यदि शुक्रवार तक समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो दो नवंबर को आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने हड़ताल पर जाने की भी चेतावनी दी है। मौके पर अध्यक्ष राजेश उंटवाल एवं महामंत्री राजू वैद सहित अन्य सफाईकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed