देवबंद (सहारनपुर)। सांसद असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुसलीमीन (एआइएमआइएम) के नेता वारिस पठान के विवादित बयान पर उलमा ने कड़ा एतराज जताया है। उलमा का कहना है कि वारिस पठान हों या फिर कोई और नेता राजनीति की खातिर इस तरह की जहरीली जुबान का इस्तेमाल कर वह मुल्क के अमनो अमान को बरबाद करना चाहते हैं। वारिस पठान को अपना बयान वापस लेकर देश से माफी मांगनी चाहिए।
विज्ञापन
शुक्रवार को वारिस पठान के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए इत्तेहाद उलमा-ए-हिंद के उपाध्यक्ष मौलाना मुफ्ती असद कासमी ने कहा कि वारिस पठान हों या फिर किसी दूसरे दल के नेता उन्हें मुल्क में नफरत फैलाने वाले, अमनो अमान को बरबाद करने वाले और आपसी भाईचारे को समाप्त करने वाले जहरीले बयान देने से बाज आना चाहिए। देश में सबसे ज्यादा जरूरत आपसी भाईचारे को मजबूत करने की है जिसके लिए सभी को कोशिशें करनी चाहिए। मुफ्ती असद ने कहा कि इस तरह नफरत फैलाने वाले बयान देने के लिए नेता देश और नागरिकों के हितों के लिए बयानबाजी करें तो बेहतर होगा। उन्होंने कहा कि वारिस पठान अपने बयान को वापस लें तथा उसके लिए देश से माफी मांगें। फतवा ऑनलाइन के चेयरमैन मौलाना मुफ्ती अरशद फारुकी का कहना है कि सीएए को लेकर मुल्क के अंदर जो आंदोलन चल रहे हैं वे किसी एक मजहब के लोगों की लड़ाई नहीं है। बल्कि यह हर उसे भारतीय की लड़ाई है जो सदियों से यहां रह रहे हैं। इसे किसी एक मजहब से जोड़ना सरासर गलत और निंदनीय है। वारिस पठान का बयान आपसी सौहार्द और भाईचारे के खिलाफ है। इसलिए उन्हें इसे वापस लेकर देश की अवाम से माफी मांगनी चाहिए। बता दें कि वारिस पठान ने बृहस्पतिवार को कर्नाटक के गुलबर्गा में सीएए विरोधी एक जनसभा में कहा था कि हम 15 करोड़ हैं मगर 100 करोड़ पर भारी पड़ेंगे।
मौलाना मुफ्ती असद कासमी- फोटो : DEVBAND
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।