फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Wall fell, the woman's death

किशनपुर में दीवार गिरी, महिला की मौत 

Tue, 19 Jul 2016 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Tue, 19 Jul 2016 01:08 AM IST
विज्ञापन
Wall fell, the woman's death
किशनपुरा में दीवार गिरने के बाद मौके पर मौजूद भीड़। - फोटो : अमर उजाला
गांव किशनपुर में पशुओं के नीचे सफाई कर रही महिला के ऊपर अचानक दीवार गिरने से मौत हो गई। मृतका ग्राम प्रधान की चाची थी। सूचना मिलने पर एसडीएम जानसठ ने मौके पर पहुंच कर हादसे की जानकारी ली।
विज्ञापन


ग्राम किशनपुर में सोमवार सुबह जुल्फुकार की पत्नी जमीला (50) दूध निकालने के बाद पशुओं के नीचे सफाई का कार्य कर रही थी। तभी एक साइड की दीवार भरभरा कर उसके ऊपर गिर गई। आवाज होने से परिजन घर से बाहर निकल आए। ग्राम प्रधान गुफरान, इदरीश, सयाद, अफजल, अरशद, बसारत, लुकमान, इमरान,  सुलेमान, मुमत्याज,  तमकीन, जान मोहम्मद, हुसैन अहमद, डॉ. नौशाद आदि सैकड़ों ग्रामीणों मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने महिला को मलबे से बाहर निकाला और उसको गंभीर हालत में मुजफ्फरनगर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसे चिकित्सकों ने बाहर रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन


बेगरजपुर मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज ले जाते समय उसने दम तोड़ दिया। हादसे में दीवार के पास बंधा एक पशु भी घायल हो गया। मृतका का पति जुल्फुकार किसान है। परिवार में एक बेटी जुलेखां सहित बेटे जियाउलख , इजाऊल, फकरूद्दीन, सलाउद्दीन, शाहबुद्दीन समेत छह बच्चे हैं। प्रधान गुफरान ने घटना की सूचना एसडीएम जानसठ उमेश कुमार मिश्रा को दी। मौके पर पहुंच कर परिजनों को ढांढस दिया और  कानूनी रूप से यथासंभव आर्थिक मदद दिलवाने का आश्वासन दिया। एसडीएम ने लेखपाल पंकज कुमार से रिपोर्ट देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed