दर्दनाक: कार में जिंदा जल गया फैक्टरी कर्मचारी, पत्नी-बच्चा और चालक गंभीर रूप से झुलसे, देखकर कांप उठे लोग
Muzaffarnagar Accident : मुजफ्फरनगर में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां गैस किट लगी वैगनआर कार में आग लगने से स्टील फैक्टरी का कर्मचारी जिंदा जल गया। यह दर्दनाक मंजर देखकर लोग कांप उठे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुजफ्फरनगर के भोपा में गैस किट लगी वैगनआर कार में आग लगने से स्टील फैक्टरी का कर्मचारी जिंदा जल गया। पत्नी, मासूम बच्चा और कार चालक भी हादसे में गंभीर रूप से झुलस गए। पीड़ितों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भोपा में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।
थाना रतनपुरी क्षेत्र के गांव बड़सू निवासी नीशू ( 35) अपनी पत्नी प्रीति (33) और पांच साल के बेटे अर्थ के साथ गांव निवासी चालक रमन की वैगनआर कार लेकर उत्तराखंड में मंगलौर के गांव गदर जुड़ा गए थे।
मंगलवार शाम करीब सात बजे सभी कार से लौट रहे थे। भोपा में गंगनहर पर विपरीत दिशा से आ रहे वाहन से बचने के चक्कर में चालक रमन ने ब्रेक लगाया। ब्रेक लगते ही एकाएक वैगनआर में आग लग गई। चालक रमन कार से किसी तरह कूद गया।
वहीं, पीछे की सीट पर बैठी प्रीति अपने पांच साल के बेटे को लेकर बमुश्किल कार से निकली, लेकिन ड्राइवर की बगल वाली सीट पर बैठा नीशू कार में ही फंस गया। राहगीरों ने शोर मचाया, लेकिन तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।
यह भी पढ़ें: UP: क्यों हुआ मनीषा का मर्डर? ये है शातिर भाभी का सच, भाई के दिमाग में था बड़ा लालच, होश उड़ा देगी पूरी कहानी
गंभीर रूप से झुलसे कार सवारों को पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सीएचसी में भर्ती कराया, जबकि आग में जिंदा जलकर नीशू की मौत हो गई।
यह भी पढ़ें: तलाकशुदा महिला की आपबीती: निकाह के झांसे में फंसाया, फिर होटल में लूटी आबरू, पीड़िता ने एसएसपी से लगाई गुहार