फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Voting must be done: Tripathi

लोकतंत्र की मजबूती को मतदान जरूर करें : त्रिपाठी

Sat, 26 Jan 2019 12:11 AM IST
Deepak Kausik अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Published by: Deepak Kausik Updated Sat, 26 Jan 2019 12:11 AM IST
विज्ञापन
Voting must be done: Tripathi
मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के दौरान प्रस्तति देते छात्र-छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला
श्रीराम कॉलेज में राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया। स्कूल, कॉलेजों के विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा के माध्यम से लोगों को मतदान करने के लिए जागरूक किया। मुख्य अतिथि कमिश्नर चंद्रप्रकाश त्रिपाठी, डीएम राजीव कुमार और एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।  
विज्ञापन

गृह विज्ञान विभाग की छात्राओं ने गणेश वंदना की। मतदान से बनेगी देश की पहचान विषय पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। एसडी पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने मतदान की महत्ता को सामूहिक नृत्य के माध्यम से दर्शाया।
विज्ञापन


डीएवी डिग्री कॉलेज के विद्यार्थियों ने मतदान जागरूकता विषय पर नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति दी। लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर के विद्यार्थियों ने मतदाता होने का हमें है गर्व थीम पर सामूहिक गायन प्रस्तुत किया। विद्यार्थियों ने सामूहिक नाटिका भीड़ तंत्र से भेड़िया तंत्र बनता लोकतंत्र प्रस्तुत किया। दिल्ली पब्लिक स्कूल  के विद्यार्थियों ने ‘बेटी पढ़ाओ समाज बढ़ाओ’ विषय पर नुक्कड़ नाटक का मंचन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम मतदान करने के लिए शपथ दिलाई। कमिश्नर चंद्रप्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए न सिर्फ प्रत्येक मतदाता को मतदान में भाग लेना होगा, बल्कि अपने आसपास के दूसरे मतदाताओं को भी मतदान करने के लिए प्रेरित करना होगा। एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने कहा कि आज हमने जो शपथ ली है अगर हम उसका पालन करें तो भारत का लोकतंत्र जल्दी ही विश्व में पहले स्थान पर स्थापित हो जाएगा। बूथ लेविल आफिसरों को सम्मानित भी किया गया। संचालन शहजाद गौड़, आयुष गुप्ता व विनायक वर्मा ने किया। ज्ञानी गुरबचन सिंह, कुशपुरी, असद फारूखी, विपुल भट्नागर, निशांत जैन, शहर काजी जहीर आलम आदि उपस्थित रहे।  


डीएस के विद्यार्थियों ने निकाली रैली
मुजफ्फरनगर।  डीएस पब्लिक स्कूल में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर विद्यार्थियों ने रैली निकालकर जन सामान्य को मतदान के लिए जागरूक किया। शुभारंभ प्रधानाचार्या संतोष जैन एवं स्कूल एडमिनिस्ट्रेटर गगन शर्मा ने किया। कार्डिनेटर संदीप दीक्षित, अमित राणा, विपिन शर्मा, गजेंद्र सिंह, संजय ठाकुर, सुरूचि सिंह एवं रविश शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed