फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Voting in ten bodies today, polling parties reached the booths

Muzaffarnagar News: दस निकायों में आज मतदान, बूथों पर पहुंची पोलिंग पार्टियां

Thu, 04 May 2023 12:23 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 04 May 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
Voting in ten bodies today, polling parties reached the booths
कूकडा मंडी से मतपेटी  लेकर  रवानगी  करती पोलिगं पार्टी।
- दो पालिका और आठ नगर पंचायत में 698 बूथों पर होगा मतदान
विज्ञापन

- जिले को 20 जोन और 54 सेक्टर में बांटकर कराया जा रहा चुनाव

- बॉर्डर पर बढ़ाई निगरानी, मतदान के दौरान बीस जगह लगाए गए बैरियर





संवाद न्यूज एजेंसी

मुजफ्फरनगर। निकाय चुनाव के मतदान की घड़ी आ पहुंची है। दो नगर पालिका और आठ नगर पंचायतों के लिए जिले को 20 जोन और 54 सेक्टर में बांटा गया है। पोलिंग पार्टियां रवाना हो गई। छह लाख 47 हजार 606 मतदाता सदस्य और अध्यक्ष पद के 1199 मतदाताओं के भाग्य का फैसला करेंगे। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

बृहस्पतिवार को जिले में 210 मतदान केंद्रों के 698 बूथों पर चुनाव होगा। बुधवार को शहर के नवीन मंडी स्थल से मुजफ्फरनगर पालिका और नगर पंचायत चरथावल, पुरकाजी की पोलिंग पार्टियां रवाना हुई। शाम के समय मतदान कर्मचारी अपने-अपने बूथों पर पहुंच गए हैं। बुढ़ाना से सिसौली, शाहपुर और बुढ़ाना नगर पंचायत, जानसठ से मीरापुर, भोकरहेड़ी और जानसठ और खतौली से कसबे के लिए ही पोलिंग पार्टियां रवाना की गई।
विज्ञापन

नवीन मंडी स्थल पर डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी, एसएसपी संजीव सुमन, एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह, एडीएम वित्त एवं राजस्व गजेंद्र कुमार, एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत मौजूद रहे। कर्मचारी सुबह आठ बजे से ही नवीन मंडी स्थल पहुंचना शुरू हो गए। दो बजे तक यहां सभी पोलिंग पार्टियां रवाना हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



शहर में सबसे अधिक और सिसौली में सबसे कम मतदाता

मुजफ्फरनगर। जिले की नगर निकायों में कुल छह लाख 47 हजार 588 मतदाता प्रत्याशियों के भाग्य का फैंसला करेंगे। इनमें सबसे ज्यादा चार लाख 21 हजार 420 मुजफ्फरनगर में और सबसे कम 12 हजार 738 सिसौली में हैं।


किस निकाय में कितने वार्ड और कितने मतदाता

निकाय

वार्ड

मतदाता

मुजफ्फरनगर

55

421420

चरथावल

14

18553

पुरकाजी
15

22568

खतौली

25

63130

जानसठ
14

17819

मीरापुर


16

24197

भोकरहेड़ी
13

15334

बुढाना


17

32940

शाहपुर


13

18899

सिसौली
13

12738

कूकडा मंडी से मतपेटी  लेकर  रवानगी  करती पोलिगं पार्टी।

कूकडा मंडी से मतपेटी  लेकर  रवानगी  करती पोलिगं पार्टी।

कूकडा मंडी से मतपेटी  लेकर  रवानगी  करती पोलिगं पार्टी।

कूकडा मंडी से मतपेटी  लेकर  रवानगी  करती पोलिगं पार्टी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed