फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Voting in security circle, ADG, DM and SSP inspected

Muzaffarnagar News: सुरक्षा घेरे में मतदान, एडीजी, डीएम और एसएसपी ने किया निरीक्षण

Thu, 04 May 2023 07:47 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 04 May 2023 07:47 PM IST
विज्ञापन
Voting in security circle, ADG, DM and SSP inspected
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। मतदान के दौरान पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। मेरठ रेंज के एडीजी राजीव सभरवाल और प्रेक्षण रणवीर प्रसाद ने निकायों में संवेदनशील मतदान केंद्रों पर पहुंच कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। दिनभर पुलिस बल, बीएसएफ और पीएसी गश्त करती रही। संवेदनशील मतदान केंद्र बीएसएफ व पीएसी के जवानों की सुरक्षा घेरे में रहे। शरारती तत्वों की निगरानी की गई।
जिले में 170 संवेदनशील, अति संवेदनशील व अति संवेदनशील प्लस केंद्र बनाएं थे। इन पर अधिकारियों की पैनी नजर रही। दोपहर में एडीजी राजीव सभरवाल शहर में पहुंचे। उन्होंने शहर के जैन इंटर कालेज, खालापार के भगवान महावीर स्कूल का निरीक्षण किया। खतौली के पीकेट इंटर कालेज, शाहपुर व बुढ़ाना के मतदान केंद्रों को भी देखा। उनके साथ एसएसपी संजीव सुमन, एसपी सिटी सत्य नारायण, एसपी देहात अतुल श्रीवास्तव, सहायक पुलिस अधीक्षक आयुष विक्रम सिंह भी मौजूद रहे। एडीजी ने संवेदनशील मतदान केंद्रों पर पहुंच कर पुलिस को सतर्कता से डयूटी करने, शरारती तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। एसएसपी संजीव सुमन, एसपी सिटी सहित सभी पुलिस अधिकारियों ने मतदान शुरू होने के बाद से ही जिले का भ्रमण करना शुरू कर दिया था। उधर, डीएम अरविंद मल्लपा बंगारी, एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह ने भी मतदान केंद्रों का भ्रमण किया।
विज्ञापन



बाहरी लोग डाल रहे वोट
शहर में पुलिस को फर्जी वोट डलवाने की सूचनाएं दी जाती रही। मगर, कहीं भी शिकायत की पुष्टी नहीं हो सकी। छोटूराम काॅलेज में तो बाहरी लोगों के वोट डालने की शिकायत की गई। जांच में वोटर सही पाए गए। मौके पर पहुंचे एसपी सिटी सत्य नारायण प्रजापत ने मौजूद लोगों को फर्जी शिकायत न करने व अफवाह न फैलाने के लिए कहा। कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पर्ची न पहुंचने, वोट कटने की हुई शिकायत
मतदान के दौरान शिकायत करने के लिए बनाएं कंट्रोल रुम में कहीं से भी कोई गंभीर शिकायत नहीं आई। सुबह के समय जसवंतपुरी, साकेत, ब्रहमपुरी, नई मंडी क्षेत्र के लोगों ने पर्ची न मिलने की शिकायत की तो अधिकारियों ने मतदान केंद्रों के बाहर बीएलओ बैठा दिए। बसंत विहार निवासी लोकेंद्र व दीपा ने वोट कटने की शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed