फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Voter Campaign

वोट बनाने में टारगेट के बराबर पहुंचा जिला      

Sat, 05 Nov 2016 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Sat, 05 Nov 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
Voter Campaign
अभियान की जानकारी देते डीएम। - फोटो : अमर उजाला
डीएम डीके सिंह ने कहा कि नामावलियों के पुनरीक्षण का कार्य 15 नवंबर तक चलेगा। 11 और 12 नवंबर को वोट बनवाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। पोलिंग बूथ पर बीएलओ तैनात रहेंगे। अब तक जिले में 80 हजार नए मतदाता आवेदन कर चुके हैं।       
विज्ञापन


कलक्ट्रेट सभाकक्ष में पत्रकारों से वार्ता में डीएम डीके सिंह ने कहा कि वोट बनने का जो सरकारी टारगेट है, जिले में हम उसके नजदीक हैं। 100 की जनसंख्या पर 61.77 वोट बनने का टारगेट है। प्रदेश में अन्य जिलों की अपेक्षा हमारा जिला पुनरीक्षण के कार्य में संतोषजनक स्थिति में है। सबसे बड़ी बात यह है वोट बनवाने को लेकर पुरुषों से ज्यादा जागरूकता इस बार महिलाओं में है। महिलाओं के आवेदन ज्यादा हैं। 
विज्ञापन


जिले में लगभग 14 हजार विकलांग मतदाता हैं। इन मतदाताओं के वोट डलवाने की विशेष व्यवस्था की जाएगी। डीएम ने बताया कि चुनाव आयोग ने 15 नवंबर तक अभियान को बढ़ा दिया है। 11, 12 नवंबर को बूथों पर विशेष अभियान चलाया जाएगा। बीएलओ घर-घर जाकर जांच कर रहे हैं। जिले में अब तक वोट बनवाने के लिए 79,955 लोगों ने आवेदन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


31,706 वोटों पर आपत्ति दर्ज की गई हैं। 4,342 ने त्रुटि ठीक कराने के लिए आवेदन किया है। डीएम ने बताया कि आयोग के पोर्टल पर जाकर कोई भी अपने जिले से लेकर बूथ तक के मतदाताओं की सूची देख सकता है। वार्ता में एडीएम प्रशासन मनोज सिंह और सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी सरोज मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed