फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Vote counting training, leaders brainstormed

मतगणना का दिया प्रशिक्षण, नेताओं ने किया मंथन

Wed, 09 Mar 2022 12:38 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Mar 2022 12:38 AM IST
विज्ञापन
Vote counting training, leaders brainstormed
सुरक्षा के मददेनजर कचहरी परिसर में चलाया तलाशी अभियान। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मतगणना का दिया प्रशिक्षण, नेताओं ने किया मंथन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। मतगणना को लेकर पुलिस-प्रशासन और राजनीतिक दलों ने दिनभर अपनी-अपनी तैयारी की। कर्मचारियों को जिला पंचायत सभागार में प्रशिक्षण दिया गया। पुलिस ने नवीन मंडी क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला। मतगणना के दिन शहर में छह जगह बैरियर लगाए जाने की तैयारी है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अंतिम तैयारियां करने में जुटा रहा। खुफिया विभाग अलर्ट है। ब्यूरो
रहेगा पहरा, चारों और लगेंगे बैरियर
दस मार्च को विधानसभा चुनाव की मतगणना को शांतिपूर्वक व सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए पुलिस ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। मतगणना स्थल की सौ मीटर की परिधि में न तो कोई व्यक्ति खड़ा हो पाएगा और न ही वाहन। मतगणना से संबंधित व्यक्ति के अलावा कोई भी मतगणना स्थल न पहुंच पाए इसके लिए चारों और आधा दर्जन बैरियर रहेंगे। पैरा मिलिट्री फोर्स, पीएसी के जवानों सहित दो हजार पुलिसकर्मी दंगा नियंत्रण उपकरण लेकर तैनात रहेंगे। पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को मतगणना स्थल का निरीक्षण भी किया। विधानसभा चुनाव की मतगणना कल नगर की कूकड़ा मंडी में होगी। मतगणना के कार्य को सैकड़ों प्रशासनिक कर्मचारी संपन्न कराएंगे। चुनाव आयोग के आदेशों के अनुसार पुलिस अधिकारियों ने मतगणना स्थल की मजबूत किलेबंदी की है। मंगलवार को एसपी सिटी अर्पित विजय वर्गीय, सीओ नई मंडी हिमांशु गौरव व नई मंडी कोतवाली प्रभारी पंकज पंत ने मतगणना स्थल का निरीक्षण कर सभी गेट व आने जाने वाले स्थलों को देखा।
विज्ञापन

मतगणना के दिन यह रहेगी व्यवस्था
- मतगणना एजेंटों का प्रवेश गेट नंबर चार बाबूराम गेट से होगा।
- मतगणना कर्मचारी, अधिकारी व अन्य कर्मचारी गेट नंबर एक से जाएंगे।
- मंडी में होने वाले प्रतिदिन के कार्य 9, 10 को बंद रहेंगे।
- ई-नाम भवन के पास गेट नंबर एक के निकट मतदान कर्मी, मीडिया, प्रत्याशी के वाहन की पार्किंग होगी।
यहां लगाए गए बैरियर
- बालाजी चौक
- टिकैत चौक
- विश्वकर्मा चौक
- कूकड़ा ब्लॉक चौराहा
- गांधी नगर पुलिया
- अलमासपुर चौक
मतगणना में यह न लाएं साथ
- मोबाइल फोन
- ज्वलनशील पदार्थ
- आग्नेय शस्त्र
सीसीटीवी कैमरे से होगी नगर की निगरानी
मतगणना के दौरान हजारों लोगों के आने के मद्देनजर भी पुलिस अधिकारी सतर्क हुए हैं। उन्होंने व्यवस्था बनाए रखने के लिए कदम उठाए हैं। मतगणना स्थल के साथ ही नगर के सभी मुख्य चौराहों पर पुलिस बल तैनात किया जा रहा है। पुलिस कंट्रोल रूम में लगे सीसीटीवी से नगर व पूरे क्षेत्र की निगरानी की जाएगी। इसके लिए एक अधिकारी तैनात रहेंगे। एसपी सिटी अर्पित विजय वर्गीय ने बताया कि चुनाव आयोग ने आदेश पर तीन सुरक्षा चक्र बनाए जा रहे हैं। दंगा नियंत्रण उपकरण के साथ तीन कंपनी पैरामिलिट्री फोर्स, तीन कंपनी पीएसी व 1500 पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों ने किया पैदल मार्च
एसपी सिटी अर्पित विजय वर्गीय, सीओ नई मंडी हिमांशु गौरव, नई मंडी कोतवाली प्रभारी पंकज पंत ने कोतवाली के पुलिसकर्मियों, पीएसी के जवानों के साथ कूकड़ा मंडी मतगणना स्थल के चारों और पूरे क्षेत्र में पैदल फ्लैग मार्च किया। फ्लैग मार्च नगर के विश्वकर्मा चौक, भोपा रोड, कूकड़ा मार्ग, ट्रांसपोर्ट नगर, अलमासपुर मार्ग से निकाला गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मतगणना सुरक्षित व शांति पूर्वक माहौल में संपन्न कराई जाएगी। आबकारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि मतगणना के मद्देनजर दस मार्च को जिले के सभी शराब ठेके बंद रहेंगे।

तीन पालियों में 456 मत गणना कार्मिकों को प्रशिक्षण
मुजफ्फरनगर। मुख्य विकास अधिकारी आलोक कुमार ने बताया कि जिला पंचायत सभागार में 456 मतगणना कार्मिकों को दूसरा प्रशिक्षण तीन पालियों में प्रदान किया गया। प्रेक्षक रविंद्र रियांग ने कहा कि लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। कार्मिक प्रत्येक दशा में सुबह छह बजे मतगणना स्थल पर उपस्थित रहेंगे। मतगणना के दौरान शीट पर मतों की गिनती लिखते समय लगाए गए कार्बन का विशेष ध्यान रखा जाए उसे भली प्रकार देखकर लगाया जाए ताकि लिखने में त्रुटि की संभावना न रहे।

मतगणना स्थल का निरीक्षण करते एसपी सिटी।

मतगणना स्थल का निरीक्षण करते एसपी सिटी।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed