फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Vishwadeep Kaushik to get youth award

विश्वदीप कौशिक को मिलेगा यूथ एवार्ड

Sat, 02 Jul 2022 11:06 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jul 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Vishwadeep Kaushik to get youth award
प्रदेश में दस लोगों को दिया जा रहा राज्य स्तरीय विवेकानंद यूथ एवार्ड
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल ने प्रदेश के दस युवाओं को राज्य स्तरीय विवेकानंद यूथ एवार्ड देने की घोषणा की है। इनमें जिले के विश्वदीप कौशिक भी शामिल है। इन्हें यह पुरस्कार खेल और सामाजिक कार्यों के क्षेत्र में सराहनीय कार्य पर दिया जा रहा है।

शहर के कृष्णापुरी निवासी सुबोध कौशिक के पुत्र विश्वदीप कौशिक ग्रेपलिंग मल्लयुद्ध के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी है। इस समय श्रीराम कॉलेज में शारीरिक शिक्षा विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर के रूप में कार्यरत है। युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल ने उनका राज्य स्तरीय विवेकानंद यूथ एवार्ड के लिए चयन किया है। इस संबंध में जिला प्रादेशिक विकास दल अधिकारी को पत्र जारी हो चुका है। विश्वदीप कौशिक का नाम एवार्ड की सूची में आने से परिवार में खुशी का माहौल है। इससे पहले कौशिक को यूथ आइकॉन एवार्ड भी मिल चुका है। इनके पिता सुबोध कौशिक बीएसएफ में एसआई है और त्रिपुरा बोर्डर पर सेवा दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed