{"_id":"e233f055cd7d442c72494312aee0a73a","slug":"visakha-became-miss-2015-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विशाखा चौधरी को मिस 2015 का खिताब ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विशाखा चौधरी को मिस 2015 का खिताब
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Updated Thu, 24 Sep 2015 12:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। ब्यूटी पीजेंट में मिस मुजफ्फरनगर का ताज विशाखा चौधरी से सिर पर सजा। जबकि मुक्ता गौड़ मिसेज मुजफ्फरनगर चुनी गई।
प्लेनेट सेवन इवेंट्स वेलफेयर की ओर से जानसठ रोड पर एक बैंक्वेट हाल में ब्यूटी पीजेंट-2015 का आयोजन हुआ। जिसमें मिस मुजफ्फरनगर और मिसेज मुजफ्फरनगर का चुनाव हुआ। प्रतियोगिता में सैकड़ों युवतियों और महिलाओं ने भाग लिया। रैंप पर उतरी महिलाएं और युवतियों ने लोक परिधान पहनकर दर्शकों की वाहवाही बटोरी।
निर्णायक मंडल ने उनके रैंप वॉक, परिधान और बोलने के अंदाज पर अंक दिए। घोषित परिणाम में विशाखा चौधरी मिस मुजफ्फरनगर चुनी गई, जबकि शिवांगी शर्मा द्वितीय और अंशु शर्मा तृतीय स्थान पर रही। मिसेज वर्ग में मुक्ता गौड़ के सिर पर ताज सजा।
नम्रता वत्स दूसरे और हर्षिता वालिया तीसरे स्थान पर रही। विजेताओं को ताज पहनाया गया। निर्णायक मंडल में कंचन तोमर और राज जयसवाल रहे। इससे पूर्व मीनाक्षी स्वरूप ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अध्यक्षता रूबी और संचालन सोनल जैन ने किया।
विज्ञापन
आयोजक ज्योति राठी ने सभी का आभार जताया। कोरियोग्राफर भारत दयानी, संजय सक्सेना, संजीव वर्मा, राजीव कुमार, पवन अग्रवाल, शुचि द्विवेदी, राधिका, मंजीत चौहान, मोहन अरोरा, संदीप राज, विनीत कुमार, रितिका राज, संजय वर्मा, दृष्टि, शिवानी आदि रहीं।