{"_id":"626ad7b045c3240acf1937c6","slug":"vineet-stayed-at-his-house-after-the-murder-khatauli-news-mrt586457742","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या करने के बाद अपने घर पर ठहरा था विनीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्या करने के बाद अपने घर पर ठहरा था विनीत
विज्ञापन
जानसठ (मुजफ्फरनगर)। दंपती हत्याकांड के नामजद मुख्य आरोपी विनीत गांव जोहरा में अपने घर पर वारदात की रात आठ बजे तक बड़े इत्मीनान के साथ ठहरा था। पुलिस ने उस ई-रिक्शा चालक को भी हिरासत में लिया है, जिसमें बैठे दंपती को खींचकर मौत के घाट उतारा गया था।
जानसठ कोतवाली के गांव खलवाड़ा में मेहलकी मार्ग पर मंगलवार को मंसूरपुर के गांव जोहरा के रहने वाले हरपाल और उसकी पत्नी कौशल की बाइक सवार बदमाशों ने हत्या कर दी थी। दंपती मुजफ्फरनगर कोर्ट में पेश होकर खलवाड़ा लौट रहे थे। मृतक कौशल के भतीजे खलवाड़ा निवासी सुबोध ने गांव जोहरा के रहने वाले विनीत सहित कई अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
मुख्य आरोपी विनीत अपने साथियों के साथ सनसनीखेज वारदात करने के बाद सीधे अपने गांव जोहरा में घर पहुंचा। पुलिस के द्वारा परिवार की महिलाओं को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो, इस बात का खुलासा हुआ। आरोपी विनीत वारदात के बाद मंगलवार रात आठ बजे तक अपने घर पर ही रहा, इसके बाद घर से फरार हुआ।
विज्ञापन
परिवार के लोगों ने पुलिस को बताया कि विनीत ने उनसे हत्या करने के बारे में कुछ नहीं बताया था। घर पर पुलिस पहुंची तो, वारदात का पता लगा। पुलिस की छानबीन में पता चला है कि दंपती की हत्या करने में बाइक पर विनीत के साथ उसके दो अन्य सभी और भी थे।
वारदात में किसी नामी बदमाश के शामिल होने की आशंका
जानसठ। पुलिस की चार टीम दंपती हत्याकांड के मुख्य आरोपी विनीत व उसके अज्ञात साथियों को पकड़ने के लिए जुटी है। आशंका है कि वारदात में मंसूरपुर क्षेत्र के एक बड़े अपराधी बदमाश का भी हाथ है। पुलिस उस बदमाश को रंगदारी देकर दंपती की हत्या कराने की भी आशंका जताई रही है, लेकिन पुलिस अभी तक उस बदमाश नाम नहीं उजागर कर रही है।