फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Villages of Khadar region started drowning in the water of the Ganges

उफनाई गंगा के पानी में डूबने लगे खादर क्षेत्र के गांव

Fri, 21 Aug 2020 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Villages of Khadar region started drowning in the water of the Ganges
गंगा के निकट गाँव जीवनपुरी की सड़कों पर भरा कई फुट पानी मे तैरती मछली - फोटो : MUZAFFARNAGAR
उफनाई गंगा के पानी में डूबने लगे खादर क्षेत्र के गांव
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, मीरापुर। जबरदस्त बारिश के चलते उफनाई गंगा से मध्य गंगा बैराज पर पानी लगातार चेतावनी बिंदु से ऊपर चल रहा है। इसके चलते लगातार बैराज से पानी आगे निकाला जा रहा है, जिससे खादर क्षेत्र के गांव पानी में डूबने लगे हैं।
मध्य गंगा बैराज पर पानी का जलस्तर लगातार चेतावनी बिंदु डाउनस्ट्रीम 219 मीटर से अधिक चल रहा है। हरिद्वार डैम से लगातार पानी छोड़े जाने से बैराज से भी पानी को आगे निकाला जा रहा है, जिससे खादर क्षेत्र के गांवों में बाढ़ के हालात उत्पन्न होने लगे हैं। सिंचाई विभाग के अवर अभियंता पीयूष कुमार ने बताया कि पिछले 24 घंटे में हरिद्वार डैम से गंगा में 1,03,248 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। इसके चलते बैराज से भी 1,12,429 क्यूसेक पानी आगे निकाला गया है, जबकि छह हजार क्यूसेक पानी अन्य नहरों में छोड़ा गया है। इसके चलते खादर क्षेत्र के गांवों में बाढ़ का खतरा उत्पन्न हो गया है। उन्होंने बताया कि विभागीय टीमें लगातार स्थिति पर नजर रखे हुए हैं और फिलहाल स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है।
विज्ञापन

जीवनपुरी में सड़कों पर तैर रहीं मछलियां
मीरापुर। मध्य गंगा बैराज से लगातार पानी छोड़े जाने से खादर क्षेत्र के गांवों में पानी आबादी क्षेत्र तक पहुंचने लगा है। खेतों में बाढ़ का पानी भरा होने से ग्रामीण पहले ही वहां तक नहीं पहुंच पा रहे हैं, लेकिन अब पानी आबादी क्षेत्र तक पहुंचने लगा है। आलम यह है कि गांव जीवनपुरी से रामपुर ठाकरां मार्ग पर कई फुट पानी भर गया है और सड़क पर बड़ी-बड़ी मछलियां तैर रहीं हैं।

गांव जीवनपुरी में जंगलों से चारा लेने जाता किसान

गांव जीवनपुरी में जंगलों से चारा लेने जाता किसान- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed