{"_id":"62bb51d732ae19696f742a34","slug":"villagers-protest-at-sdm-office-khatauli-news-mrt5947332121","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों का एसडीएम कार्यालय पर धरना प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों का एसडीएम कार्यालय पर धरना प्रदर्शन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जानसठ । गांव बेहड़ा सादात के ग्रामीणों ने एसडीएम कार्यालय पर प्रदर्शन कर प्रशासन द्वारा खाली कराए गए कब्रिस्तान पर दोबारा से कब्जा करने का आरोप लगाते हुए कब्रिस्तान से कब्जा हटवाने व आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग करते हुए धरना दिया।
ककरौली क्षेत्र के गांव बेहड़ा सादात में खसरा नंबर 991/6 कब्रिस्तान के नाम से भूमि है। जिस पर गांव के कुछ व्यक्तियों द्वारा बिटोडे व कूड़ी डालकर कब्जा कर रखा था। दो दिन पूर्व ग्रामीणों द्वारा एसडीएम कार्यालय पर धरना प्रदर्शन कर कब्जा हटवाने की मांग की थी। जिसको लेकर प्रशासन ने कब्रिस्तान की मुक्त करा दी गई थी, लेकिन सोमवार को गांव के कुछ ग्रामीणों ने फिर से कब्रिस्तान की भूमि पर कब्जा कर लिया।
जिसको लेकर मंगलवार को ग्रामीण ट्रैक्टर ट्रोली से एसडीएम कार्यालय पर पहुंचे और धरना प्रदर्शन कर कब्रिस्तान की भूमि पर दोबारा से कब्जा करने वाले आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने तथा कब्रिस्तान की भूमि को कब्जा मुक्त कराने की मांग करने लगे। ग्रामीणों द्वारा दो घंटे तक एसडीएम कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। एसडीएम अभिषेक कुमार ने कहा कि कब्रिस्तान पर दोबारा से कब्जा करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कब्रिस्तान की भूमि से कब्जा हटाने को लेकर टीम बना दी गई है, जो पुलिस फोर्स के साथ कब्रिस्तान की भूमि से शीघ्र ही कब्जा हटवाया जाएगा। सरकारी कार्य में बाधा डालने व गांव की शांति व्यवस्था खराब करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। किसी को भी क्षेत्र में सरकारी भूमि पर कब्जा करने नहीं दिया जाएगा। धरना व प्रदर्शन करने वालों में प्रधान उपदेश उर्फ बबलू, जुनेद, शान मोहम्मद, कामिल, जमीन, इंतजार, शमशाद, मेहताब, साकिर, आस मोहम्मद मौजूद रहे।