फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Villagers of Tawli jammed, fierce ruckus, force reached

ग्रामीणों ने लगाया जाम, जमकर हंगामा, फोर्स पहुंची

Wed, 29 Sep 2021 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Sep 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Villagers of Tawli jammed, fierce ruckus, force reached
शाहपुर में हादसे के बाद घटनास्थल पर जांच करती पुलिस। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
शाहपुर। मुजफ्फरनगर मार्ग पर बरवाला गेट के निकट तेज रफ्तार कार ने मोपेड को टक्कर मार दी। हादसे में मोपेड सवार एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि साथी किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने मुजफ्फरनगर मार्ग पर जाम लगाते हुए मुआवजे की मांग की, जिस पर अफसरों ने आश्वासन देकर करीब डेढ़ घंटे बाद जाम खुलवाते हुए शव को मोर्चरी भेज दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव तावली निवासी मोहम्मद जाबिर (15) मंगलवार शाम करीब सात बजे मोपेड पर रिश्ते में भतीजा लगने वाले मोहम्मद उमर उर्फ अहमद (10) के साथ किसी काम से गांव सांझक जा रहा था। जैसे ही दोनों मोपेड पर बरवाला गेट के पास पहुंचे, मुजफ्फरनगर की ओर से आती तेज रफ्तार कार ने उनकी मोपेड में जबरदस्त टक्कर मार दी। हादसे में उमर उर्फ अहमद की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि घायल जाबिर को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां से नाजुक हालत में जाबिर को मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

उधर, हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने बच्चे के शव को बीच सड़क में रखकर जाम लगा दिया, जिससे मुजफ्फरनगर मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना पर एसपी देहात अतुल श्रीवास्तव, सीओ फुगाना शरदचंद्र शर्मा और एसडीएम सदर दीपक कुमार कई थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से वार्ता की। मौके पर मौजूद जिला पंचायत इरशाद चौधरी और गांव तावली प्रधान जुबेर अहमद ने बच्चे के परिजनों को आर्थिक मुआवजे की मांग की। इस पर अफसरों ने पीड़ित परिजनों को दुर्घटना बीमा का लाभ दिलाने के साथ ही मुख्यमंत्री राहत कोष से भी मुआवजा दिलाए जाने का आश्वासन दिया। इसके बाद करीब डेढ़ घंटे बाद शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेजते हुए जाम खुलवाया गया। वहीं, हादसे के बाद आरोपी चालक कार छोड़कर फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed