फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Villagers of Phulas Akbarpur in darkness for one and a half months

डेढ़ माह से अंधेरे में फुलास अकबरपुर के ग्रामीण

Tue, 05 Apr 2022 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Apr 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Villagers of Phulas Akbarpur in darkness for one and a half months
देवबंद। विद्युत लाइन कट जाने के कारण फुलास अकबरपुर के ग्रामीणों को करीब डेढ़ माह से अंधेरे में रहने को मजबूर होना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने एसडीएम को ज्ञापन देकर विद्युत लाइन को ठीक कराकर आपूर्ति चालू कराए जाने गुहार लगाई है।
विज्ञापन

मंगलवार को प्रधान पति हसनैन गौड़ के नेतृत्व में ग्रामीणों ने एसडीएम दीपक कुमार को ज्ञापन दिया। जिसमें उन्होंने बताया कि करीब डेढ़ माह पूर्व मकान के निर्माण के चलते गृह स्वामी द्वारा विद्युत लाइन को हटवा दिया गया था। क्योंकि लाइन छत के ऊपर से होकर गुजर रही थी और उसकी वजह से कार्य प्रभावित हो रहा था। आरोप है कि लाइन हटने के बाद से ही दर्जनों ग्रामीणों के घरों की बिजली ठप हो गई थी। जिसके बाद से वह चालू ही नहीं की गई। बताया कि अनेकों बार विद्युत अधिकारियों को इस संबंध चमें अवगत कराया गया। लेकिन आज तक समस्या का समाधान नहीं िया गया। हसनैन गौड के मुताबिक निगम के जेई ने वहां का मुआयना भी कर लिया था। लेकिन समस्या आज भी जस के तस बनी हुई है। रमजान माह में ओर अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने जनहित को ध्यान में रखकर समस्या का समाधान कराने की गुहार लगाई है। ज्ञापन देने वालों में कबीर, गुलबाहर, शमीम, शब्बीर, मुदस्सिर, असजद, सरफराज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed