{"_id":"683613b9f5ca7199fb04e7ea","slug":"villagers-met-sdm-regarding-illegal-occupation-of-the-road-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1035-146587-2025-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: रास्ते पर अवैध कब्जे को लेकर एसडीएम से मिले ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: रास्ते पर अवैध कब्जे को लेकर एसडीएम से मिले ग्रामीण
विज्ञापन
बुढ़ाना। दुल्हेरा गांव में मंदिर में जाने वाले रास्ते पर कई ग्रामीणों ने अवैध रूप से कब्जा कर लिया है। इस रास्ते के गंदे पानी की निकासी न होने के कारण ग्रामीण परेशान हैं। उन्होंने एसडीएम को शिकायती पत्र देकर अवैध कब्जा हटवाने की मांग की।
तहसील क्षेत्र के गांव दुल्हेरा के रहने वाले दर्जनों ग्रामीण मंगलवार को तहसील मुख्यालय पहुंचे। ग्रामीणों ने एसडीएम राजकुमार को शिकायती पत्र दिया। बताया कि उनके गांव में मंदिर जाने वाले रास्ते पर गांव के कई लोगाें ने अवैध कब्जा कर लिया है।
अवैध कब्जे के कारण रास्ता संकरा हो गया है। वहीं इस रास्ते की गंदे पानी की निकासी भी नहीं हो पा रही है। पूजा-अर्चना के लिए मंदिर में जाने वाले ग्रामीण, महिलाएं परेशान हैं। अवैध कब्जा करने वालों ने मंदिर की पानी की निकासी भी रोक दी है।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने उप जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर अवैध कब्जा हटवाने की मांग की। उप जिलाधिकारी ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। शिकायत करने वालों में अरविंद, संजीव, ओमकार, रमेश, धीरज, राहुल व हर्षित आदि मौजूद रहे।