फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Villagers imprisoned in hotspot neighborhoods of Kaval

कवाल के हॉटस्पॉट मोहल्लों में कैद हुए ग्रामीण

Sun, 07 Jun 2020 10:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
Villagers imprisoned in hotspot neighborhoods of Kaval
कवाल के हॉटस्पॉट मोहल्लों में कैद हुए ग्रामीण
विज्ञापन

जानसठ। गांव कवाल के तीन मोहल्ले कोटला, जामा मस्जिद और चांद वाला हॉटस्पॉट घोषित करने के बाद सील कर दिया गया है, जिससे ग्रामीण अपने घरों में कैद हो गए हैं। इन मोहल्लों के रहने वाले बुजुर्ग और बच्चों के घर से बाहर निकलने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। गांव के कुछ ग्रामीणों ने प्रशासन से पूरे गांव को सैनिटाइज कराने की मांग की है।

गांव कवाल में लॉकडाउन के चलते 28 श्रमिकों के तमिलनाडु-चेन्नई से आने पर गांव में इस बीमारी ने पैर पसार लिए हैं। कोरोना वायरस को लेकर ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है। तीन मोहल्लों को हॉटस्पॉट घोषित कर सील कर देने से ग्रामीण अपने घरों में कैद हो गए हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर अशोक कुमार का कहना है कि ग्रामीण बीमारी से बचने को बिना मास्क के घर से बाहर ना निकलें। सील किए गए मोहल्लों के रहने वाले बुजुर्ग और बच्चे भी घर से बाहर ना निकलें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed