फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Villagers did not get water from the tank even after two decades

Muzaffarnagar News: दो दशक बाद भी ग्रामीणों को नहीं मिला टंकी से पानी

Wed, 28 Jun 2023 04:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jun 2023 04:57 PM IST
विज्ञापन
Villagers did not get water from the tank even after two decades
गांव शेखपुरा और खतौली ग्रामीण के लिए के लिए बनाया गया था ओवरहेड टैंक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खतौली। गांव शेखपुरा और खतौली ग्रामीण के लिए दो दशक पूर्व बनाई गई टंकी का पानी ग्रामीणों को नहीं मिल रहा है। इस टंकी में नई योजना के अनुसार रिबोर कराया जा रहा है।
गांव शेखपुरा और खतौली ग्रामीण भूड़ की संयुक्त टंकी का निर्माण 2002 में जल निगम की ओर से कराया गया था। इसमें करीब 80 लाख रुपये की लागत से 600 किलोलीटर का एक ओवरहेड टैंक बनाया गया था। जल निगम की ओर से डाली गई पाइप लाइन सिर्फ भूड़ तक ही सीमित रह गई थी। यहां पाइप लाइन फटने की शिकायत थी।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि पाइपलाइन में घटिया सामग्री का प्रयोग किया गया था। गांव शेखपुरा में पाइप लाइन नहीं डाली गई थी। जिस कारण गांव शेखपुरा के ग्रामीणों को पानी मुहैया नहीं हो सका। कई वर्षों से यह टंकी बंद पड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जल निगम के एक्सईएन ग्रामीण प्रवीण कुट्टी का कहना है कि नई योजना के तहत टंकी का रिबोर कराया जा रहा है। इसके बाद ग्रामीणों को हाऊस कनेक्शन दिए जाएंगे। यह टंकी केवल खतौली ग्रामीण भूड़ के लिए होगी। पाइप लाइन को भी ठीक करा कर ग्रामीणों को पानी मुहैया कराया जाएगा। गांव शेखपुरा में अलग से टंकी का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed