ग्रामीणों ने हंगामा किया
मुजफ्फरनगर, जानसठ। गांव कवाल के कॉलेज में 14 दिन क्वारंटीन हुए ग्रामीणों ने अपने घर जाने के लिए हंगामा खड़ा कर दिया। मंगलवार को कवाल से संबंधित तीन और संक्रमित मिलने से वहां के लोगों की संख्या 30 हो गई है। अधिकारियों ने नाराज लोगों को समझाबुझाकर मामला शांत किया।
बता दें कि मंगलवार को कवाल के जीआईसी स्कूल में क्वारंटीन लोगों में से तीन और कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। सेंटर में 72 क्वारंटीन हैं, जिनमें से कुछ ग्रामीणों का 14 दिन का समय बीत चुका है। मंगलवार को शाम जिन ग्रामीणों का 14 दिन का समय बीत चुका है। उन ग्रामीणों ने अपने घर जाने को सेंटर में हंगामा खड़ा कर दिया। पुलिस प्रशासन ने बमुश्किल मामला शांत कराया।