फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Villagers continue indefinite strike

ग्रामीणों का अनिश्चितकालीन धरना जारी

Wed, 01 Sep 2021 12:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Sep 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
Villagers continue indefinite strike
बिटावदा गांव में धरने पर बैठे ग्रामीण। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
बुढ़ाना। जमीन अधिग्रहण के उचित मुआवजा, गांव के सामने हाईवे पर दो अंडरपास बनाने की मांग को लेकर भाकियू के बैनर तले ग्रामीणों का हाईवे पर अनिश्चितकालीन धरना छठे दिन भी जारी रहा। ग्रामीणों ने चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक उनकी मांग पूरी नही होगी, धरना जारी रहेगा। फ्लाईओवर का निर्माण भी नही होने दिया जाएगा।
विज्ञापन

मेरठ-करनाल हाईवे के चौड़ीकरण का कार्य जारी है। इस हाईवे पर बिटावदा गांव के पास फ्लाईओवर निर्माण का कार्य भी जारी हो चुका है। सड़क का चौड़ीकरण का कार्य आरंभ होते ही ग्रामीणों ने बैंक के पास मुख्य चौराहे पर फ्लाईओवर बनाने की मांग की थी। ग्रामीणों की सुनवाई न होने पर भाकियू के बैनर तले ग्रामीणों का अनिश्चितकालीन धरना आरंभ हो गया था। 28 अगस्त को अपर जिलाधिकारी वित्त आलोक कुमार अधिकारियों के साथ धरने पर पहुंचे थे और 15 दिन में समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। धरना स्थल पर बैठे ग्रामीणों ने कहा कि जब तक उनकी समस्या का समाधान नही होगा, उनका धरना जारी रहेगा। ग्रामीणों ने कहा कि फ्लाईओवर गलत स्थान पर बनाया जा रहा है। फ्लाईओवर के नीचे ग्रामीण दो अंडरपास की मांग कर रहे हैं। ग्रामीणों को उनकी जमीन के अधिग्रहण का उचित मुआवजा भी नहीं दिया जा रहा है। धरना स्थल पर ग्राम प्रधान मनोज सहरावत, सुधीर सहरावत, प्रदीप उर्फ मंगलू, मा. देवेंद्र कुमार, अनुज बालियान, संजीव पंवार, बिजेंद्र सिंह व ओमवीर आदि सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed