{"_id":"6106df2b8ebc3e83ee69e047","slug":"villagers-administered-oath-of-cleanliness-in-morna-muzaffarnagar-news-mrt5500291133","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों को साफ-सफाई की शपथ दिलाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों को साफ-सफाई की शपथ दिलाई
विज्ञापन
मोरना में स्वच्छता पखवाड़ा के तहत ग्रामीणों को स्वच्छता कार्य की शपथ दिलाते मुख्य अतिथि ।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोरना। पूर्व माध्यमिक विद्यालय में नेहरू युवा केंद्र द्वारा स्वच्छता पखवाड़ा के तहत आयोजित कार्यक्रम में ग्रामीणों को श्रमदान कर अपने आसपास क्षेत्र में साफ-सफाई रखने की शपथ दिलाई गई।
रविवार को आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ग्राम सुधार सेवा समिति के अध्यक्ष ऋषिपाल सिंह ने कहा कि दुनिया के जो भी देश स्वच्छ दिखते हैं, उसका कारण यह है कि वहां के नागरिक न गंदगी करते हैं और न ही गंदगी होने देते हैं। उन्होंने ग्रामीणों को साल भर में 100 घंटे श्रमदान कर स्वच्छता कार्य करने की शपथ दिलाई। राष्ट्रीय युवा स्वयंसेविका प्रीति पाल ने कहा कि स्वच्छता पखवाड़ा के तहत दो अगस्त को स्वच्छता गोष्ठी व वेबीनार, तीन से छह अगस्त तक स्वच्छता जागरूकता रैली, जनसंपर्क, पर्चे वितरण, प्रभात फेरी निकाली जाएगी।
सात अगस्त को चित्रकला प्रतियोगिता, आठ से 14 अगस्त तक सार्वजनिक स्थलों पर सफाई, प्लास्टिक मुक्त ग्राम अभियान, 14 अगस्त को क्विज प्रतियोगिता व 15 अगस्त को जागरूकता रैली का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में भारतीय उपाध्याय समाज के जिला महासचिव बिजेंद्र उपाध्याय, संतोष चैरिटेबल ट्रस्ट की सचिव संतोष उपाध्याय, दुर्गेश शर्मा, मनीष, अभिनव पाल, अभिषेक, चौधरी ईसम सिंह और स्वीटी उपाध्याय आदि मौजूद रहे।