फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Villager dies under suspicious circumstances, accused of murder

ग्रामीण की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, हत्या का आरोप

Sat, 25 Jun 2022 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jun 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Villager dies under suspicious circumstances, accused of murder
पुलिस पर भी तहरीर लेकर पहुंची मृतक की पत्नी को टरकाने का आरोप
विज्ञापन

हंगामा होने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जांच शुरू की
संवाद न्यूज एजेंसी
पुरकाजी। गांव खेड़की में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसकी पत्नी ने थाने में तहरीर देकर मृतक के परिजनों पर जहर खिलाकर मारने का आरोप लगाया। आरोप है कि पुलिस ने थाने से टरका दिया। सूचना पर पहुंचे विवाहिता के परिजनों ने हंगामा किया तो पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी।
गांव खेड़की निवासी रजनीश का बृहस्पतिवार को किसी बात को लेकर अपने भाई और पिता से विवाद हो गया था। मारपीट के बाद हालत बिगड़ जाने पर परिजन उसे पुरकाजी एक प्राइवेट अस्पताल में लाए थे। डॉक्टरों ने उसे मुजफ्फरनगर भेज दिया, जहां पर उसकी मौत हो गई। बृहस्पतिवार दोपहर मृतक की पत्नी पम्मी पुरकाजी थाने पहुंची और पुलिस को तहरीर देकर मृतक के भाई, उसकी पत्नी और माता व पिता पर जहर खिलाकर हत्या करने का आरोप लगाया। आरोप है कि पुलिस ने मामले को गंभीरता से ना लेकर मृतक की पत्नी को थाने से टरका कर वापस भेज दिया। इसके बाद वह शव को लेकर गांव में पहुंच गई। सूचना पर उत्तराखंड से उसके परिजन भी देर रात गांव खेड़की पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव का शुक्रवार को अंतिम संस्कार कर दिया गया है। इस संबंध में सीओ सदर हेमंत कुमार का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

दो मामलों में एनसीआर दर्ज
पुरकाजी। पुलिस ने दो अलग अलग मामलों में एनसीआर दर्ज की है। कस्बा निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर कस्बे के ही एक युवक पर अपनी पुत्रवधु को भगा ले जाने का आरोप लगाया था। पुलिस ने आरोपी नसीम निवासी मोहल्ला उत्तरी चमारान के विरुद्ध संबंधित धाराओं में एनसीआर दर्ज कर ली है। दूसरी एनसीआर महिला रूबी निवासी बुच्चा बस्ती की तहरीर पर उसके पति नीटू के विरुद्ध मारपीट की धारा में दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed