फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Villager dies after falling from roof during wedding ceremony

Muzaffarnagar News: शादी समारोह में छत से गिरकर ग्रामीण की मौत

Sat, 13 Jul 2024 04:44 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jul 2024 04:44 AM IST
विज्ञापन
Villager dies after falling from roof during wedding ceremony
भोपा। शादी कार्यक्रम में बसेड़ा गए भोपा निवासी छोटे लाल की छत से गिरकर मौत हो गई, जिससे शादी की खुशी मातम में बदल गई। भोपा निवासी छोटेलाल (50) बृहस्पतिवार को अपनी रिश्तेदारी थाना छपार क्षेत्र के गांव बसेड़ा में शादी कार्यक्रम में गया था। देर शाम शादी की रस्में पूरी की जा रही थी। इसी दौरान वह किसी कार्य से छत पर गया था। छत से नीचे उतरते समय अचानक पैर फिसल जाने से वह घर के आंगन में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे भोपा सीएचसी मे ले जाया गया, जहां से चिकित्सकों ने उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया था। हालत में सुधार नहीं होने पर उसे मेरठ अस्पताल ले जाया गया, जहां शुक्रवार सुबह उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। छोटे लाल की मौत से शादी की खुशियां मातम में तब्दील हो गई, वहीं उसके परिवार में गम का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed