फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Village robbery in Nangla, Muzaffarnagar

डेरे पर लूटपाट करना था डकैतों का मकसद

Sat, 25 Jul 2020 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Village robbery in Nangla, Muzaffarnagar
घटना स्थल पोल्ट्री फार्म पर मौजूद पुलिस व ग्रामीण। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
डेरे पर लूटपाट करना था डकैतों का मकसद
विज्ञापन

भोपा (मुजफ्फरनगर)। गांव नंगला बुजुर्ग के जंगल में स्थित डेरे व पॉल्ट्री फॉर्म के बीच बमुश्किल सौ मीटर का फासला है। लूट के इरादे से पहुंचे बदमाशों ने सबसे पहले सीधे पॉल्ट्री फॉर्म पर धावा बोला, जबकि वहां लूटपाट करने के लिए कुछ नहीं था। ऐसे में ग्रामीण व पुलिस आशंका जता रही है कि संभवत: बदमाश इस क्षेत्र और डेरे से पूरी तरह परिचित थे। लुटेरों का मकसद डेरे पर लूटपाट करना था, जिसका मुख्य गेट खुलवाकर भीतर घुसने के लिए उन्होंने पॉल्ट्री फॉर्म पर सोए 18 वर्षीय गुरकीरत पुत्र रणजीत को बंधक बनाने का प्रयास किया। पुलिस जांच में बदमाशों द्वारा गुरकीरत की कनपटी पर तमंचा लगाए जाने की भी पुष्टि हुई है। हालांकि, युवक की सजगता से लुटेरे अपने प्रयास में सफल नहीं हो सके और उल्टे उनके एक साथी को ही अपनी जान गंवानी पड़ गई।
रणजीत सिंह ने दर्ज कराई घटना की रिपोर्ट
भोपा। गांव नंगला बुजुर्ग स्थित डेरे पर लूटपाट के प्रयास की रिपोर्ट रणजीत सिंह ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ दर्ज कराई है। इसमें रणजीत सिंह ने बेटे गुरकीरत को अगवा करने और लूट के प्रयास का आरोप लगाया है। सीओ राजेश कुुमार द्विवेदी का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, जिसकी गंभीरता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन

एक सप्ताह पूर्व भी डेरे पर हुई थी लूट
भोपा। गांव नंगला बुजुर्ग स्थित डेरे पर एक सप्ताह पूर्व भी बदमाशों ने वृद्धा के कानों से कुंडल लूट लिए थे। रणजीत सिंह ने बताया कि 18 जुलाई को वृद्धा बलविंदर कौर डेरे पर आंगन में सोई थी। इसी दौरान डेरे पर पहुंचे बदमाश उनके कानों से सोने की कुंडल लूट ले गए थे। इस संबंध में तहरीर भी पीड़ित परिवार की ओर से थाने पर दी गई थी। 18 जुलाई को ही गांव कासमपुरा निवासी महिला से भी कुंडल लूटे गए थे और तीन दिन पूर्व गांव नंगला बुजुर्ग में दो घरों से लाखों की चोरी को भी अंजाम दिया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य रोड से करीब दो किलोमीटर दूर है डेरा
भोपा। गांव नंगला बुजुर्ग स्थित डेरा मुख्य मार्ग से करीब दो किलोमीटर घने जंगल में है, जहां से आगे केवल जंगल हैं। वहीं, गांव बाकरनगर से नंगला बुजुर्ग स्थित डेरे की दूरी जंगल के रास्ते होते हुए जाने पर करीब तीन किलोमीटर है। यह रास्ता पूरी तरह सुनसान है, जो रात के अंधेरे में पूरी तरह भयावह हो जाता है, जहां अकेले व्यक्ति का जाना मुमकिन नहीं है।

परिजनों ने लगाया गुलबहार की हत्या का आरोप
भोपा। नंगला बुजुर्ग के जंगल में साथियों की गोली से मारे गए गुलबहार के पिता अब्दुल वहाब ने शाम को भोपा थाने में तहरीर देकर बेटे की हत्या का आरोप लगाया। तहरीर में बताया कि गुलबहार शुक्रवार को भाई की रिश्तेदारी में गांव असदनगर गया था। आरोप है कि देर रात वहां से लौटते हुए डेरे के कुछ लोग गुलबहार को उठाकर पॉल्ट्री फॉर्म पर ले गए, जहां उसकी मारपीट के बाद गोली मारकर हत्या कर दी गई है। एसएसपी अभिषेक यादव का कहना है कि परिजनों की तहरीर को जांच में शामिल कर लिया गया है। जो भी तथ्य जांच में आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed