{"_id":"6377cc790c6dbd171e193014","slug":"vidya-gyan-entrance-exam-will-be-held-on-december-18-muzaffarnagar-news-mrt6141529108","type":"story","status":"publish","title_hn":"18 दिसंबर को होगी विद्या ज्ञान प्रवेश परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
18 दिसंबर को होगी विद्या ज्ञान प्रवेश परीक्षा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। विद्या ज्ञान लीडरशिप एकेडमी में शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हो गई है। विद्या ज्ञान में हर साल दो राउंड में होने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं के माध्यम से लगभग 200 विद्यार्थियों का चयन किया जाता है।
एकेडमी में प्रवेश के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 22 नवंबर है। इसकी प्रारंभिक लिखित परीक्षा 18 दिसंबर को आयोजित होगी। विद्या ज्ञान उत्तर प्रदेश के ग्रामीण इलाकों के प्रतिभा शाली विद्यार्थियों के लिए एक निशुल्क आवासीय स्कूल है। यह शिव नादर फाउंडेशन की एक पहल है। विद्या ज्ञान में प्रवेश के लिए उत्तर प्रदेश के 75 जिलों से लगभग 2.5 लाख विद्यार्थी आवेदन करते हैं, जिनमें से लगभग 200 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का चयन प्रवेश के लिए किया जाता है। जिन्हें विश्वस्तरीय शिक्षा प्रदान कराई जाती है।
विद्या ज्ञान में तीन चरणों में प्रवेश प्रक्रिया पूरी होती है। सबसे पहले प्रदेश के सभी जिलों में प्रारंभिक लिखित परीक्षा होती है। जिसमें चयनित विद्यार्थियों के लिए लिखित परीक्षा होती है। इसके बाद चयनित विद्यार्थियों और उनके परिवारों के साथ संवाद किया जाता है। इसके लिए आवेदक किसी ग्रामीण स्कूल में कक्षा-5 में अध्ययन कर रहा होना चाहिए। लड़कियों की उम्र 12 साल से कम या उसके बराबर होनी चाहिए और लड़कों की उम्र 11 साल से कम या उसके बराबर हो। विद्यार्थी के संयुक्त पारिवारिक आय एक लाख रुपये प्रति वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।