फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Video of student went viral, threatening to recover 80 thousand

छात्रा का वीडियो किया वायरल, धमकी देकर 80 हजार वसूले

Wed, 30 Mar 2022 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Mar 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Video of student went viral, threatening to recover 80 thousand
छात्रा का वीडियो किया वायरल, धमकी देकर 80 हजार वसूले
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र में एक युवक ने कक्षा नौ की छात्रा का घर से निकलना व कॉलेज जाना दूभर कर दिया। आरोपी ने छात्रा का एक वीडियो वायरल कर दिया। पिता व भाई की हत्या की धमकी देकर पीड़िता से 80 हजार रुपये वसूल लिए। शहर कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
कृष्णापुरी निवासी रोहित के खिलाफ शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया है। आरोप है कि रोहित ने कक्षा नौ की छात्रा का घर से बाहर निकलना दूभर कर दिया। छात्रा कॉलेज जाते समय भी डरती थी। क्योंकि आरोपी युवक सरेराह हाथ पकड़ कर बात न करने पर तेजाब डालने की धमकी देता था। कॉलेज से छुट्टी रखकर घूमने चलने के लिए कहता था। बात न मानने पर कई बार छात्रा को उसके पिता व भाई की हत्या करने की धमकी दी थी। विरोध करने पर आरोपी युवक ने छात्रा से एक लाख रुपये की मांग की। पीछा छुड़ाने के लिए छात्रा ने घर में रखे आस्सी हजार रुपये उसे ले जाकर दे भी दिए। बावजूद इसके आरोपी युवक ने पीछा नहीं छोड़ा।
विज्ञापन

आरोप है कि एक दिन युवक ने छात्रा को नींद की गोलियों का पत्ता दिया, जिसे वह परिजनों को दिलाना चाहता था। आरोपी युवक ने छात्रा के वीडियो में परिवर्तन कर उसे वायरल कर दिया। इससे छात्रा घबरा गई। उसने अपने पिता को पूरे मामले की जानकारी दी। इसके बाद छात्रा के पिता ने पुलिस अधिकारियों से संपर्क साधा। शहर कोतवाली पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed