फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Video of Rakesh Tikait saying Allahu Akbar is going viral

राकेश टिकैत का अल्लाहू अकबर कहते हुए वायरल हो रहा वीडियो

Wed, 08 Sep 2021 12:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Sep 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
Video of Rakesh Tikait saying Allahu Akbar is going viral
राकेश टिकैत। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
राकेश टिकैत का अल्लाहू अकबर कहते हुए वायरल हो रहा वीडियो
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। सोशल मीडिया पर भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत की अल्लाहू अकबर कहते हुए क्लिप वायरल हो रही है, जबकि उन्होंने हर-हर महादेव भी साथ ही कहा था। ऐसा करने को भाकियू कार्यकर्ताओं ने सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की साजिश बताया है।
किसान संयुक्त मोर्चा की रविवार को महापंचायत हुई थी। इसमें भाकियू प्रवक्ता और मोर्चा के नेता राकेश टिकैत ने सांप्रदायिक सौहार्द की बात करते हुए अल्लाहू अकबर और हर-हर महादेव का नारा दिया था। सोशल मीडिया पर उनका जो नारा चला, उसमें केवल अल्लाहू अकबर ही कहते दिखाया जा रहा है। भाकियू के मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र मलिक का कहना है कि जिन लोगों को समाज में भाईचारा पसंद नहीं है, वे इस तरह की हरकतें करते हैं। राकेश टिकैत की भावना पूरी तरह ठीक है। अल्लाहू अकबर और हर-हर महादेव का नारा एक साथ लगाने का उद्देश्य हिंदू-मुस्लिम एकता की बात करना है। सोशल मीडिया पर जानबूझकर इसे गलत तरीके से प्रचारित किया जा रहा है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी का कहना है कि राकेश टिकैत का सांप्रदायिक सौहार्द की बात करना समाज और राष्ट्रहित में है। उन्होंने जनपद में पुन: भाईचारा स्थापित करने की बात की है। एक विशेष विचारधारा के लोग इससे बौखला गए हैं, जो सोशल मीडिया पर इस तरह की हरकत कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला का कहना है कि भाजपा का कार्यक्रम होता तो जय श्रीराम और वंदे मातरम का उद्घोष होता। राकेश टिकैत अल्लाहम अकबर बोलें या हर-हर महादेव, यह उसका निजी मामला है। भाजपा का इस प्रकरण से कोई लेना-देना नहीं है। जनता अपने आप निर्णय करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed