{"_id":"5e88ca748ebc3e77b5393759","slug":"video-of-lockdown-violation-marked-45-people-muzaffarnagar-news-mrt47652666","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन उल्लंघन की वीडियो से 45 लोग चिह्नित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन उल्लंघन की वीडियो से 45 लोग चिह्नित
विज्ञापन
रोहाना टोल प्लाजा का भ्रमण करते डीएम और एसएसपी।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले लोगों के खिलाफ शनिवार को जनपद में कुल 45 मुकदमे दर्ज किए गए हैं। इन सभी लोगों की पहचान उन वीडियो क्लिप से हुई है, जो लोगों ने घरों के बाहर घूमते लोगों की बनाकर जनपद कोरोना हेल्पलाइन पर भेजी थी।
एसएसपी अभिषेक यादव ने शुक्रवार को घर से बेवजह बाहर निकलकर घूम रहे लोगों को चिह्नित कर उनके खिलाफ धारा-188 के तहत मुकदमे दर्ज कर मुकदमे की कॉपी उनके घरों पर चस्पा कर दिए जाने के आदेश दिए थे। एसएसपी ने जनपद के लोगों से लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले लोगों की वीडियो क्लिप बनाकर हेल्पलाइन नंबर 9690112112 पर भेजने की अपील की थी, जिसके बाद जिले भर से लोगों ने ऐसे लोगों की क्लिप भेजी, जिनमें से 45 को चिह्नित कर उनके खिलाफ जिले भर में कुल 14 अभियोग पंजीकृत कर एफआईआर की कॉपी उनके घरों पर चस्पा कर दी गई है। इसके अलावा लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले 1279 लोगों के खिलाफ अब तक जनपद में धारा-188 आईपीसी के तहत 247 मुकदमे दर्ज किए जा चुके हैं। जिले में चलाए गए चेकिंग अभियान के दौरान अब तक 7094 वाहनों का चालान कर 17.39 लाख रुपये का शमन शुल्क वसूल किया जा चुका है, जबकि 819 वाहनों को सीज किया गया है
वाहनों की आवाजाही पर सख्ती से लगाएं पाबंदी
रोहाना। स्टेट हाईवे टोल प्लाजा बार्डर पर डीएम और एसएसपी ने वाहनों की चेकिंग कर तैनात पुलिस कर्मियों को वाहनों पर प्रतिबंध लगाने के निर्देश दिए। डीएम सेल्वा कुमारी जे व एसएसपी अभिषेक यादव ने रोहाना टोल प्लाजा पर पहुंचकर सहारनपुर की ओर से आने-जाने वाले वाहनों पर सख्त पाबंदी लगाने के निर्देश दिए। केवल आवश्यक वस्तुओं के वाहनों और बैंकों व अन्य सरकारी कर्मचारियों को परेशान नहीं करने की हिदायत दी। टोल पर तैनात पुलिस कर्मियों और स्वास्थ्य कर्मियों के पास बाहरी लोगों के रिकार्ड भी देखे।