फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Victim has recorded his statement in court in Muzaffarnagar Rampur Tiraha Kand Case

Muzaffarnagar: रामपुर तिराहा कांड में पीड़िता ने दर्ज कराए बयान, अगली सुनवाई के लिए तय हुई ये तारीख

Tue, 27 Feb 2024 09:41 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Tue, 27 Feb 2024 09:41 PM IST
सार

Muzaffarnagar News : मुजफ्फरनगर में रामपुर तिराहा कांड में पीड़िता ने मंगलवार को अदालत पहुंच कर बयान दर्ज कराए। इस मामले में अगली सुनवाई के लिए एक मार्च की तिथि तय की गई है।

विज्ञापन
Victim has recorded his statement in court in Muzaffarnagar Rampur Tiraha Kand Case
अदालत। सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मुजफ्फरनगर में रामपुर तिराहा कांड में पीड़िता ने अदालत में पहुंच कर अपने बयान दर्ज कराए। इस दौरान पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। अगली सुनवाई के लिए एक मार्च की तिथि तय की गई है।

विज्ञापन


शासकीय अधिवक्ता फौजदारी राजीव शर्मा और सहायक शासकीय अधिवक्ता फौजदारी परवेंद्र सिंह ने बताया कि अपर जिला एवं सत्र न्यायालय के पीठासीन अधिकारी शक्ति सिंह ने सुनवाई की। मंगलवार को सीबीआई बनाम राधा मोहन द्विवेदी की पत्रावली में पीड़िता को कड़ी सुरक्षा के बीच अदालत लाया गया। पीड़िता ने बयान दर्ज कराए।

विज्ञापन

मिलाप सिंह की पत्रावली में जारी रहेगी सुनवाई
शासकीय अधिवक्ता फौजदारी राजीव शर्मा, सहायक शासकीय अधिवक्ता फौजदारी परवेंद्र सिंह, उत्तराखंड संघर्ष समिति के अधिवक्ता अनुराग वर्मा और रजनीश चौहान ने बताया कि सीबीआई बनाम मिलाप सिंह की पत्रावली में सुनवाई हुई। बचाव पक्ष की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेंद्र सिंह ने बहस पूरी की, जबकि अधिवक्ता राज सिंह पंवार की बहस जारी रही। बुधवार को फिर सुनवाई होगी। सीबीआई के विशेष लोक अभियोजक धारा सिंह मीणा भी अपना पक्ष रखेंगे।

यह भी पढ़ें: Mission 2024: सपा-कांग्रेस गठबंधन इस सीट पर बना रहा नए समीकरण, SP का ये प्लान बिगाड़ देगा BJP का गणित

यह था मामला
एक अक्तूबर, 1994 को अलग राज्य की मांग के लिए देहरादून से बसों में सवार होकर आंदोलनकारी दिल्ली के लिए निकले थे। देर रात रामपुर तिराहा पर पुलिस ने आंदोलनकारियों को रोकने का प्रयास किया। आंदोलनकारी नहीं माने तो पुलिसकर्मियों ने फायरिंग कर दी, जिसमें सात आंदोलनकारियों की मौत हो गई थी। सीबीआई ने मामले की जांच की और पुलिसकर्मियों और अधिकारियों पर मुकदमे दर्ज कराए थे। अदालत में प्रकरण की सुनवाई चल रही है।

यह भी पढ़ें: मेरठ में बड़ा हादसा: फैक्टरी का बॉयलर फटने से दो कर्मचारियों की मौत, तीन झुलसे, परिजनों में मचा कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed