फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Vicious seen in CCTV, police are unable to reach the miscreants

सीसीटीवी में दिखे शातिर, बदमाशों तक नहीं पहुंच पा रही पुलिस

Mon, 08 Aug 2022 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Aug 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Vicious seen in CCTV, police are unable to reach the miscreants
शहर के गांधी कॉलोनी में उद्यमी से प्रकरण की जानकारी लेते भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की गांधी कालोनी में दिनदहाड़े कपड़ा कारोबारी के माता पिता को बंधक बनाकर लूट करने वाले बदमाश 25 से 30 वर्ष की आयु के बताए जा रहे है। जो जरायम की दुनिया में नए प्रतीत हो रहे हैं, यही कारण है कि सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद भी पुलिस उन तक पहुंचने में विफल है। वैसे कई स्थानों पर संदिग्धों की तलाश में दबिश दी गई है।
विज्ञापन

घटना को 48 घंटे से ज्यादा समय हो चुका है। एसएसपी ने एसओजी सहित पुलिस की पांच टीम बदमाशों की सुरागरसी में लगाई है। पुलिस के पास सीसीटीवी वाले फुटेज है उनकी मदद से पुलिस बदमाश तक पहुंचने की कवायद में जुटी है। फुटेज के रुप में पुलिस के हाथ में महत्वपूूर्ण सुराग है जिनके माध्यम से पुलिस बदमाशों तक जल्द पहुंचने का दावा कर रही है।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष ने ली जानकारी
रविवार दोपहर में भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला कार्यकर्ताओं के साथ पीड़ित दंपती से मिलने पहुंचे। उन्होंने पूरी घटना की जानकारी ली और कार्रवाई का आश्वासन दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेटा व बेटी पहुंचे घर
घटना के बाद जैसे ही बदमाश भागे तो दंपती ने सबसे पहले अपनी लखनऊ निवासी बेटी मणी को सूचना दी थी। इसके बाद अन्य परिजनों व रिश्तेदारों को बताया गया था। घटना की जानकारी मिलने के बाद ही दंपती का सूरत में काम करने वाला इकलौते बेटे कपिल गुलाटी मुजफ्फरनगर केे लिए चल पडे थे, जो रविवार दोपहर में पहुंचे। जबकि कपिल की बहन अनु दिल्ली से शनिवार रात में ही पहुंच गई थी। रविवार को दंपती के रिश्तेदारों का आना जाना लगा रहा।
एसओजी ने जुटाई जानकारी
रविवार को एसओजी टीम के सदस्य सादा कपड़ों में कालोनी में पहुंची और बदमाशों के बारे में सुराग लगाने की कोशिश की।
स्कूटी व बाइक पर आए थे चार बदमाश
सूत्र बताते है कि चारों बदमाश एक स्कूूटी और एक बाइक पर सवार होकर आए थे। स्कूटी वाले दोनों बदमाश गेट खोलकर अंदर चले गए थे, जबकि बाइक सवार दोनों बदमाश आगे निकल गए थे। जो आगे से वापस आए थे।
बदमाशों के फोटो वाली बुकलेट लिए घूम रही पुलिस
चूंकि बदमाश जुर्म की दुनिया के नए खिलाड़ी दिख रहे है फिर भी पुलिस के धुरंधर अपने पास लुटेरों के फोटो वाली बुकलेट उठाए घूम रहे है।
रामपुर तिराहा तक दिखे
सूत्रों का कहना है कि बदमाशों को एक नहीं बल्कि एक दर्जन से अधिक सीसीटीवी में देखा गया और वह रामपुर तिराहे तक सीसीटीवी में दिखाई दिए है। पुलिस छपार, पुरकाजी व अन्य गांवों में भी बदमाशों को तलाश रही है।

नौकरानी से ली जानकारी
पुलिस का कहना है कि दंपती के घर में केवल एक नौकरानी का आना जाना था और दोपहर में नौकरानी के जाने के तुरंत बाद ही बदमाश घुस गए थे। इसलिए पुलिस ने नौकरानी से भी पूछताछ की है।
एसओजी सहित पांच टीम बदमाशों की तलाश में लगी है। जल्द ही बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा - अर्पित विजयवर्गीय, एसपी सिटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed