{"_id":"628a7e69c235c23386227a3a","slug":"vicious-crook-arrested-in-encounter-shot-in-the-leg-muzaffarnagar-news-mrt58973127","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुठभेड़ में शातिर बदमाश गिरफ्तार, पैर में लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुठभेड़ में शातिर बदमाश गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
विज्ञापन
मीरापुर पुलिस द्वारा मुठभेड़ के बाद पकड़ा गया बदमाश
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामराज (मुजफ्फरनगर)। रविवार को चेकिंग के दौरान जमालपुर गंग नहर पटरी पर पुलिस और बाइक सवार बदमाश में मुठभेड़ हो गई। बदमाश पुलिस की गोली पैर में लगने पर घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर बाइक, तमंचा व कारतूस बरामद किए है।
रविवार दोपहर रामराज थाना पुलिस जमालपुर गंग नहर पटरी पर चेकिंग कर रही थी। इसी समय अपाची बाइक पर सवार एक युवक देवल की ओर से आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस को देखते ही वह बाइक वापस मोड़कर भागने लगा, शक होने पर पुलिस ने उसका पीछा किया। थोड़ी ही दूर पहुंचने पर युवक की बाइक फिसल गई। तभी युवक ने पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया। पुलिस ने भी घेराबंदी कर जवाबी फायरिंग की तो गोली पैर में लगने पर बदमाश घायल हो गया। उसे पुलिस ने दबोच लिया। उसके पास से एक बाइक, एक तमंचा , कारतूस बरामद किए। बदमाश ने अपना नाम मुनीर पुत्र कामिल निवासी ग्राम राधना, थाना किठौर, जनपद मेरठ, हाल निवासी समर गार्डन, थाना लिसाड़ी गेट मेरठ बताया।
सीओ जानसठ शकील अहमद ने पहुंच कर जानकारी ली। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार बदमाश शातिर अपराधी है। उसके खिलाफ मेरठ, हापुड, बुलंदशहर में आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज है। घायल बदमाश को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है। मुठभेड़ का मुकदमा दर्ज किया गया है।